Ro no D15139/23

कच्चे मकान की मुश्किलों से मिली मुक्ति, पक्के घर में संवर रही खोरबाहरीन बाई की जिंदगी

*प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से साकार हुआ वर्षों पुराना सपना,परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना और सम्मानजनक जीवन का आधार*

 

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026/

कभी कच्चे मकान में मौसम की मार और असुरक्षा के बीच जीवन गुजारने वाली धमतरी जिले के ग्राम गंगरेल की श्रीमती खोरबाहरीन बाई आज अपने पक्के घर में परिवार के साथ सुकून से रह रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके वर्षों पुराने सपने को साकार कर जीवन में नई उम्मीद जगाई है।

धमतरी विकासखंड की ग्राम पंचायत गंगरेल निवासी श्रीमती खोरबाहरीन बाई का जीवन अनेक चुनौतियों से गुजरा है। उनके पति श्री फूलचंद ध्रुव कई वर्ष पहले घर से चले गए थे, जिनके बारे में आज तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ गईं। वर्तमान में वे अपने पुत्र और दो नातियों के साथ रहती हैं।

सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का मकान बनवाना उनके लिए संभव नहीं था। कच्चे घर में बरसात के दौरान नमी और बारिश से परेशानी होती थी। मकान की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती थी। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके लिए सहारा बनी। योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत होने और निर्माण पूर्ण होने से परिवार को अपना पक्का घर मिल गया।

नए आवास ने परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। अब मौसमी परेशानियों की चिंता कम हुई है और बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिला है। स्थायी आशियाना मिलने से परिवार अधिक निश्चिंत होकर जीवन व्यतीत कर रहा है।

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए श्रीमती खोरबाहरीन बाई कहती हैं कि पक्का घर मिलने से अब मेरा परिवार सुरक्षित महसूस करता है। अपने पुत्र और नातियों के साथ एक छत के नीचे सुकून से रहने का जो सपना था, वह आज पूरा हो गया है।

खोरबाहरीन बाई की कहानी बताती है कि पक्का आवास केवल बुनियादी सुविधा नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षा, आत्मसम्मान और बेहतर भविष्य का आधार भी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से मिला उनका नया घर वर्षों के संघर्ष के बाद जीवन में आई स्थिरता और खुशियों का प्रतीक बन गया है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार ) बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति

      महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू किया बांस उत्पादों का व्यवसाय, परिवार की आय में हुआ इजाफा सूपा, मोरा, बथिया और टोकरी बनाकर परिवार…

    Read more

    दिव्यांगजन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 27 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से कक्षा पहली से 12वीं तक अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति हेतु 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला