Ro no D15139/23

राज्योत्सव 2026 : धमतरी जिला मुख्यालय में विधायक अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि

 

2 नवंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित होगा एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम

धमतरी, 28 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव 2026 के अवसर पर आगामी 2 नवंबर, सोमवार को धमतरी जिला मुख्यालय में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुरूद विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 2 नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शासन द्वारा विभिन्न जिलों के लिए मुख्य अतिथियों का निर्धारण किया गया है। इसी क्रम में धमतरी जिले के राज्योत्सव कार्यक्रम के लिए विधायक श्री अजय चंद्राकर को मुख्य अतिथि नामित किया गया है।
राज्योत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ की स्थापना, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं तथा विकास यात्रा को रेखांकित करने के उद्देश्य से किया जाता है। इस अवसर पर राज्य की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने के साथ ही स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जिला प्रशासन द्वारा राज्योत्सव के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी है । अधिकारियों को ज़िम्मेदारियों दी गयी है । कार्यक्रम आयोजन के नोडल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा है । कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और विकास की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक पहलों को जनसामान्य तक पहुंचाने के साथ प्रदेश की अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा के प्रति गौरव एवं जनभागीदारी की भावना को और सुदृढ़ किया जाएगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

      *राज्योत्सव में आसमान पर दिखेगा भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और अद्भुत उड़ान कौशल का रोमांचक नजारा* *2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा…

    Read more

    जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को धमतरी में युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन और नवाचार के लिए मिलेगा मंच, नौ विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं

      धमतरी, 28 अक्टूबर 2026। युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, रचनात्मकता को बढ़ावा देने तथा उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर