Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी कुमारी बाई के लिए मुश्किल घड़ी में सहारा

 

– पति के निधन के बाद कुमारी बाई को मिली 2 लाख रूपए की बीमा सहायता राशि

राजनांदगांव 28 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन रही है। यह योजना परिवार के सदस्य के असामयिक निधन के बाद आश्रितों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना श्रीमती कुमारी बाई महिलांगे के जीवन में भी मुश्किल घड़ी में राहत की उम्मीद जगी है। उन्हें पति स्वर्गीय श्री शत्रुहन महिलांगे के निधन के बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रूपए की बीमा सहायता राशि प्राप्त हुई है।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम लिटिया निवासी श्रीमती कुमारी बाई महिलांगे ने बताया कि उनके पति स्वर्गीय श्री शत्रुहन महिलांगे के निधन के बाद दुख के साथ आर्थिक कठिनाइयां भी उत्पन्न हो गई थी। ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना उनके परिवार के लिए सहारा बनी। उन्हें बैंक के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 2 लाख रूपए की बीमा सहायता राशि प्राप्त हुई। इस सहायता राशि से परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करने में राहत मिली। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत प्राप्त बीमा राशि ने आर्थिक संबल प्रदान किया। श्रीमती कुमारी बाई महिलांगे ने विपरित परिस्थिति में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के पात्र व्यक्तियों को बैंक के माध्यम से 436 रूपए वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रूपए का जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत पात्र बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को 2 लाख रूपए की बीमा राशि प्रदान की जाती है। यह योजना जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल दे रही है।

  • Related Posts

    चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव की आशंका को देखते हुए राजनांदगांव के किसानों को सतर्क रहने की सलाह

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की कृषि मौसम सलाह के अनुरूप फसल सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील*   *- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 में 142283.89 हेक्टेयर क्षेत्र…

    Read more

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में रायपुर में जनसुनवाई, 28 प्रकरणों की सुनवाई

    रायपुर, 28 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में जिला रायपुर के प्रकरणों की जनसुनवाई हुई। संभाग प्रभारी सदस्य श्रीमती सरला कोशरिया एवं…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ