Ro no D15139/23

बैगा जनजाति के जमीन पर कब्जे बर्दाश्त नहीं : ईतवारी मछिया

लगभग 26 एकड़ कृषि भूमि पर कब्जे और धान कटाई के आरोपों को लेकर एसडीएम पंडरिया से शिकायत, कठोर कार्रवाई की मांग

 

कबीरधाम –

आदिम जाति बैगा समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ईतवारी राम मछिया ने बैगा समुदाय की जमीन पर कथित कब्जे और जमीन हड़पने के प्रयासों के विरुद्ध कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।

 

एसडीएम पंडरिया को सौंपा आवेदन

 

मामला ग्राम पंचायत चियाडांड, विकासखंड पंडरिया, जिला कबीरधाम के निवासी कामदार बैगा की कृषि भूमि से संबंधित है। बैगा समाज द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पंडरिया को लिखित आवेदन सौंपकर लगभग 26.89 एकड़ कृषि भूमि के संबंध में शिकायत की गई है। आवेदन में भूमि के दस्तावेज उपलब्ध होने का उल्लेख करते हुए संबंधित व्यक्तियों द्वारा खेत पर कब्जा करने तथा धान की फसल काटने के आरोप लगाए गए हैं।

 

आवेदन के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को मोहन, मुन्ना और जोगी नामक व्यक्तियों द्वारा खेत में धान काटने का आरोप है। शिकायत में विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देने की बात भी कही गई है। आवेदन में यह भी उल्लेख है कि पुलिस को सूचना देने और समझाइश दिए जाने के बावजूद 24 अक्टूबर 2026 को संबंधित व्यक्तियों द्वारा दोबारा खेत में पहुंचकर धान काटने का प्रयास किया गया। समाज ने इन आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

 

बैगा समाज ने दी एकजुट आंदोलन की चेतावनी

 

प्रदेश अध्यक्ष ईतवारी राम मछिया ने कहा कि बैगा समुदाय की जमीन, सम्मान और अधिकारों की रक्षा समाज की प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति या समूह द्वारा बैगा परिवारों की जमीन हड़पने अथवा उस पर अवैध कब्जा करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि आवेदन में प्रस्तुत भूमि संबंधी दस्तावेजों और शिकायत के सभी तथ्यों की जांच कर समयबद्ध कार्रवाई की जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कदम उठाए जाएं।

 

मछिया जी ने स्पष्ट कहा कि भविष्य में बैगा समुदाय के किसी भी व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने या उसे हड़पने का प्रयास किया गया, तो पूरा बैगा समाज एकजुट होकर आंदोलन करेगा। समाज अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष करने के लिए तैयार है।

 

बैगा समाज ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि मामले में उचित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। ज्ञापन सौंपने समाज प्रमुख उपस्थित थे। जिसमें बड्ड सड़िया समाज प्रमुख, गौठु बरंगिया प्रदेश सलाहकार, सेमलाल पड़िया जिला उपाध्यक्ष सहित समाज के पदाधिकारियों शामिल हुए।

  • Related Posts

    चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव की आशंका को देखते हुए राजनांदगांव के किसानों को सतर्क रहने की सलाह

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की कृषि मौसम सलाह के अनुरूप फसल सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील*   *- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 में 142283.89 हेक्टेयर क्षेत्र…

    Read more

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में रायपुर में जनसुनवाई, 28 प्रकरणों की सुनवाई

    रायपुर, 28 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में जिला रायपुर के प्रकरणों की जनसुनवाई हुई। संभाग प्रभारी सदस्य श्रीमती सरला कोशरिया एवं…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ