Ro no D15139/23

जिले में 4 नवंबर को होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन युवाओं को जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने और अपने विचार रखने का मिलेगा अवसर

 

धमतरी, 30 अक्टूबर 2026/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्त निकाय मेरा युवा भारत (माय भारत), धमतरी द्वारा जिले के युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 4 नवंबर को नारायण राव मेघावाले शासकीय कन्या महाविद्यालय, धमतरी में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपने विचार साझा करने, जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने तथा राष्ट्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक करने के साथ ही उन्हें नीति निर्माण और देश के विकास में सक्रिय भागीदार बनाना है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों एवं युवाओं को निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथइ सीधे बातचीत करने, अपने प्रश्न पूछने तथा विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इससे युवाओं में लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बढ़ाने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।युवा संवाद के दौरान सफल व्यक्तित्वों और ख्यातिप्राप्त खिलाड़ियों की प्रेरणादायक यात्राओं के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही, लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी के लिए युवाओं को लोकतांत्रिक प्रतिज्ञा भी दिलाई जाएगी।
‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं के विचारों और सुझावों को संकलित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल तथा इसके माध्यम से संचालित विभिन्न युवा कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में कर सकें। माय भारत केंद्र, धमतरी ने जिले के सभी विद्यार्थियों, युवा मंडलों एवं युवाओं से अपील की है कि वे 4 नवंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम मे भाग लेने के लिये mybharat.Gov.in एवं yuva dhamtari पोर्टल मे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है

  • Related Posts

    कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी एवं राजस्व विभाग को फसल क्षति का आकलन करने दिए निर्देश

      राजनांदगांव 30 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान अरनब के प्रभाव से जिले में हुई फसल क्षति का आकलन करने के…

    Read more

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग को 11.69 करोड़ रुपये की सड़क विकास की सौगात

      धमनी-कोटनी पलौद से नवागांव तक 15.50 किलोमीटर सड़क का होगा नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति जताया आभार रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे