Ro no D15139/23

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी

 

धमतरी, 30 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत नगर पंचायत बड़ी करेली के निर्वाचन हेतु आवश्यक फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने संबंधी पूर्व में जारी कार्यक्रम के स्थान पर संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन धमतरी ने बताया कि जारी कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना 30 अक्टूबर 2026 से और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराना 30 अक्टूबर 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। इसी तरह दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 की दोपहर 3 बजे तक तथा दावे-आपत्तियांे का निपटारे की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2026 है। प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 और प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2026 है।
इसी तरह दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तिथि निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिनों के भीतर किया जाएगा। परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना 25 नवंबर 2026 तक, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को 26 नवंबर 2026 तक सौंपा जाएगा। अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करना 27 नवंबर 2026 और निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी एवं राजस्व विभाग को फसल क्षति का आकलन करने दिए निर्देश

      राजनांदगांव 30 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान अरनब के प्रभाव से जिले में हुई फसल क्षति का आकलन करने के…

    Read more

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग को 11.69 करोड़ रुपये की सड़क विकास की सौगात

      धमनी-कोटनी पलौद से नवागांव तक 15.50 किलोमीटर सड़क का होगा नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति जताया आभार रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे