Ro no D15139/23

पटाखा दुकानों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जरूरी, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

 

धमतरी, 30 अक्टूबर 2026/ दीपावली पर्व के दौरान निर्मित स्थायी एवं अस्थायी संरचनाओं तथा पंडालों में संचालित पटाखा दुकानों में अग्नि सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य किया गया है। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना धमतरी ने बताया कि दुकान संचालकों को अग्निशमन यंत्र सहित सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने होंगे। नियमों की अनदेखी से होने वाली किसी भी घटना के लिए संबंधित दुकान संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, पटाखा दुकानें किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे-कपड़े, बांस, रस्सी और टेंट इत्यादि का न होकर अज्वलनशील सामग्री से बने टिन शेड द्वारा निर्मित होना चाहिए। पटाखा दुकान एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी रखना अनिवार्य होगा। साथ ही दुकानों को एक-दूसरे के ठीक सामने भी नहीं बनाया जा सकेगा।
बिजली और आग से बचाव के लिए विशेष सावधानी
पटाखा दुकानों में रोशनी के लिए तेल के लैंप, गैस लैंप और खुली बिजली बत्ती का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। विद्युत तारों के जोड़ खुले नहीं होने चाहिए तथा प्रत्येक मास्टर स्विच में फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लगाना अनिवार्य होगा, ताकि शॉर्ट सर्किट की स्थिति में बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो सके। दुकानों को ट्रांसफार्मर के पास नहीं बनाया जाएगा और न ही उनके ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजरनी चाहिए। प्रत्येक पटाखा दुकान में पांच किलोग्राम क्षमता का डीसीपी (ड्राई केमिकल पाउडर) अग्निशामक यंत्र रखना होगा। इसके अलावा दुकानों के सामने निर्धारित अंतराल पर 200 लीटर क्षमता के पानी से भरे ड्रम और बाल्टियों की व्यवस्था भी करनी होगी।
50 मीटर के दायरे में आतिशबाजी प्रदर्शन पर रोक
सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी पटाखा दुकान से 50 मीटर के भीतर आतिशबाजी का प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। दुकानों के सामने बाइक और कार की पार्किंग भी प्रतिबंधित रहेगी, ताकि आपात स्थिति में अग्निशमन वाहनों की आवाजाही बाधित न हो। अग्निशमन विभाग और एम्बुलेंस के संपर्क नंबर दुकान परिसर में प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि अग्निशमन वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध रखी जाए। आवश्यकता एवं उपलब्धता के अनुसार शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक अग्निशमन वाहनों को स्टैंडबाय ड्यूटी पर तैनात किया जा सकता है।
प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री के साथ-साथ आम नागरिकों, दुकानदारों और आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ऐसे में पटाखा दुकान संचालकों से सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन करने की अपेक्षा की गई है।

 

  • Related Posts

    कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी एवं राजस्व विभाग को फसल क्षति का आकलन करने दिए निर्देश

      राजनांदगांव 30 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान अरनब के प्रभाव से जिले में हुई फसल क्षति का आकलन करने के…

    Read more

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग को 11.69 करोड़ रुपये की सड़क विकास की सौगात

      धमनी-कोटनी पलौद से नवागांव तक 15.50 किलोमीटर सड़क का होगा नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति जताया आभार रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे