Ro no D15139/23

राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा आयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश

 

कोरबा, 30 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 2 नवंबर को आयोजित होने वाले एकदिवसीय राज्योत्सव समारोह की तैयारियों का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने जायजा लिया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में उन्होंने कोरबा स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
श्री जैन ने मंच निर्माण, विद्युत एवं साउंड सिस्टम, लाइटिंग, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा और वीआईपी बैठक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने को कहा। कलाकारों के ठहरने, भोजन और आवास के साथ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने आयोजन स्थल के प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग तथा विभागीय स्टॉलों के स्थान निर्धारण के लिए व्यवस्थित रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। श्री जैन ने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की गौरवमयी यात्रा और उपलब्धियों का प्रतीक है। समारोह की सभी तैयारियां सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, यांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार ) चिरायु शिविर में 60 बच्चों की हुई ईको जांच, 23 बच्चों को रायपुर में मिलेगा निःशुल्क उपचार

      जन्मजात हृदय रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2026/  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

    Read more

    NATIONAL

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी