Ro no D15139/23

अवैध सागौन चिरान परिवहन में जब्त पिकअप वाहन के राजसात की कार्रवाई, 30 दिनों के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं दावा

अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2026/  वन परिक्षेत्र अम्बिकापुर अन्तर्गत परिक्षेत्र सहायक वृत्त अम्बिकापुर में 03 मार्च 2023 को वन कर्मचारियों के गश्ती के दौरान प्रातः 09ः15 बजे आर.एफ. 2581 गाड़ाघाट मगरडोडा के पास अवैध रूप से सागौन चिरान 40 नग 0.567 घ.मी. लोड कर अवैध रूप से वगैर वैद्य दस्तावेज के परिवहन करते हुए महिन्द्रा पिकप वाहन (सफेद रंग) क्र0 सीजी 13Y 2651 को वन कर्मचारियों द्वारा जप्ती कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1), धारा 41 नियम 24 काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 अभिवहन धारा 05 (1) में दर्शित धाराओं के अन्तर्गत वन अपराध प्रकरण 03 मार्च 2023 पंजीबद्ध किया जाकर जप्त वाहन को काष्ठागार डिपो अम्बिकापुर में सुरक्षित रखा गया। प्रस्तुतकर्ता अधिकारी वन परिक्षेत्राधिकारी अम्बिकापुर द्वारा कार्यालयीन पत्र क्रमांक 2105 21 सितम्बर 2023 के माध्यम से जप्त वाहन को मय वनोपज शासन के पक्ष में राजसात किये जाने बावत् अनुशंसा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।

जप्त वाहन के राजसात कार्यवाही की प्रक्रियों के तहत् अभियोजन साक्ष्य गवाहों के बयानों का प्रतिपरीक्षण हेतु वाहन स्वामी को नियमित कार्यालयीन पत्र क्रमांक 37 12 जनवरी 2024, क्र. 442, 14 मई 2024, क्र. 778, 22 जुलाई 2024, क्र. 1199, 18 नवम्बर 2024, क्र. 134, 14 फरवरी 2025 तथा क्र. 516, 26 मई 2025 के माध्यम से सूचना पत्र प्रेषित कर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष उपस्थित होने बावत् लेख किया गया, जिसकी विधिवत पावती अभिस्वीकृति प्राप्त है।

प्रकरण में जप्त वाहन के वाहन स्वामी उपरोक्त सूचना पत्र प्राप्त करने के उपरांत भी प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। जिसके फलस्वरूप प्रकरण में आगामी कार्यवाही बावत् सूचना पत्र इश्तहार के माध्यम से जारी किया जा रहा है, यदि उक्त जप्त वाहन में किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था का हित निहित हो, तो वाहन के स्वामित्व संबंधी समस्त वैध दस्तावेजों के साथ पत्र प्रकाशन के 30 दिवस के भीतर कार्यालयीन दिवस /समय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात कोई दावा मान्य नहीं होगी एवं उक्त जप्त वाहन को शासन के पक्ष में राजसात कर दी जाएगी।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार ) चिरायु शिविर में 60 बच्चों की हुई ईको जांच, 23 बच्चों को रायपुर में मिलेगा निःशुल्क उपचार

      जन्मजात हृदय रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2026/  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

    Read more

    NATIONAL

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी