Ro no D15139/23

​दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर आज शनिवार को पहुँचेगा छत्तीसगढ़ 0 अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे पैतृक ग्राम भेण्ड्रा में होगा

 

 

*​रायपुर।* छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का हैदराबाद में उपचार के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर विमान द्वारा रायपुर लाया जाएगा, जिसके उपरांत विभिन्न स्थानों पर दर्शन व श्रद्धांजलि के बाद उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा (गुंडरदेही, जिला बालोद) में अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

स्व. विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर का आगमन सुबह 8:30 बजे राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर होगा, जहाँ सुबह 9:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद विमानतल से प्रस्थान कर पार्थिव शरीर सुबह 10:15 बजे भिलाई-3 स्थित शासकीय आवास पहुँचेगा, जहाँ सुबह 11 बजे तक का समय अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि हेतु आरक्षित रखा गया है। सुबह 11 बजे भिलाई-3 निवास से प्रस्थान कर पार्थिव शरीर सुबह 11:30 बजे जवाहर नगर, दुर्ग पहुँचेगा, जहाँ दोपहर 12:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके उपरांत जवाहर नगर, दुर्ग से ग्राम भेण्ड्रा (गुंडरदेही, जिला-बालोद) के लिए प्रस्थान किया जाएगा। पार्थिव देह दोपहर 1 बजे ग्राम भेण्ड्रा पहुंचेगी। वहाँ दोपहर 2 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। तदुपरांत दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

  • Related Posts

    बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

    *पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी से*   रायपुर. 30 अक्टूबर 2026. बैलाडिला बुल्स के लिए अपने आखिरी लीग मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा…

    Read more

    आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार

    रायपुर. 30 अक्टूबर 2026. अपने सभी पांच मैच खेलने के बाद संस्कारधानी स्ट्राइकर्स अभी भी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। ओलंपियन शमशेर की इस…

    Read more

    NATIONAL

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी