Ro no D15139/23

अनुपयोगी शासकीय भवनों में शुरू होंगी आजीविका गतिविधियां, मशरूम उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पंचायतों में विकसित होंगे मशरूम उत्पादन केंद

 

धमतरी, 31 अक्टूबर 2026। ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी ( सीईओ) जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा ने मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत खिसोरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण औद्योगिक पार्क सहित विभिन्न विकास कार्यों एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से निर्माण कार्यों की प्रगति, उपलब्ध अधोसंरचना तथा संसाधनों के उपयोग की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। आवश्यकता इस बात की है कि स्थानीय संसाधनों और उपलब्ध अधोसंरचना को योजनाबद्ध तरीके से आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए। उन्होंने विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में ऐसे शासकीय भवनों को चिन्हित करने के निर्देश दिए, जो वर्तमान में खाली हैं अथवा जिनका समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। इन भवनों में मशरूम उत्पादन केंद्र विकसित करने की संभावनाओं का आकलन कर कार्ययोजना तैयार की जाए।

उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन कम स्थान में शुरू की जा सकने वाली आजीविका गतिविधि है। इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही नियमित आय के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसके लिए प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन, उत्पादन की व्यवस्था और बाजार से जुड़ाव पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि समूह उत्पादन के साथ-साथ विपणन के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बन सकें।

इस दौरान ग्राम पंचायत खिसोरा स्थित ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) केंद्र में बोर खराब होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने संबंधित पंचायत सचिव को तत्काल बोर का परीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय परिसंपत्तियों का रखरखाव और उनका नियमित उपयोग सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों एवं पंचायतों की जिम्मेदारी है।

सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में उपलब्ध भवनों, परिसरों एवं अन्य संसाधनों का सर्वेक्षण कर उन्हें उपयोगी आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही जहां आवश्यक हो, वहां व्यावसायिक परिसर विकसित करने की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास का उद्देश्य केवल अधोसंरचनाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना भी है।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन 1076 पर एक कॉल से रिया को मिला छात्रावास, पढ़ाई को मिली नई राह

      सुशासन फेलो की रिपोर्ट में सामने आए शिक्षा, बिजली, पेयजल और शासकीय योजनाओं से जुड़े त्वरित समाधान 90 प्रतिशत से अधिक आवेदक निराकरण से संतुष्ट रायपुर, 31 अक्टूबर 2026/…

    Read more

    पवई रानी वाटरफॉल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने दिए निर्देश

      बम्बू राफ्टिंग एवं बोटिंग जैसी गतिविधियां शुरू करने पर जोर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर धमतरी 31 अक्टूबर 2026/- धमतरी जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम