Ro no D15139/23

कला केन्द्र मैदान में 2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजेगा अम्बिकापुर

मुख्य अतिथि मंत्री रामविचार नेताम अपरान्ह 2 बजे करेंगे समारोह का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ी गायिका आरू साहू और स्थानीय गायक स्वप्निल जायसवाल देंगे प्रस्तुति

अम्बिकापुर 31 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में 2 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कला केन्द्र मैदान में दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होने वाले इस समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा की झलक देखने को मिलेगी। इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है।

राज्योत्सव समारोह का मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन एवं पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम अपरान्ह 02ः00 बजे शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज करेंगे। समारोह में सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, अम्बिकापुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी मुख्य आकर्षण
राज्योत्सव में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। वहीं शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक स्थानीय एवं बाह्य कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय गायिका आरू साहू अपनी लोकगीतों की प्रस्तुति देंगी, जबकि स्थानीय बॉलीवुड गायक स्वप्निल जायसवाल भी अपनी गायकी से समां बांधेंगे। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोककला और संगीत की विविधता देखने को मिलेगी।

शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों की लगेगी प्रदर्शनी
समारोह स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा आम नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभ, उनकी प्रक्रिया और विभागीय गतिविधियों से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

  • Related Posts

    01 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य

    30 नवंबर तक लगवाएं एचएसआरपी नंबर प्लेट, 01 दिसंबर से बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर होगी चालानी कार्रवाई अम्बिकापुर 31 अक्टूबर 2026/ जिले में 01 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत…

    Read more

    अधोसंरचना विकास को मिल रही गति, माखन विहार मुख्य मार्ग का 155.09 लाख रुपये से होगा डामरीकरण

    मंजू किराना दुकान से शिव मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा सड़क निर्माण के तहत डब्ल्यूएमएम कार्य शुरू, शहर की सड़क अधोसंरचना होगी…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम