Ro no D15139/23

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ

रायपुर 31 अक्टूबर 2026/नक्सलवाद से मुक्त बस्तर अंचल में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ गति दी जा रही है। शासन का लक्ष्य दूरस्थ एवं सड़क संपर्क से वंचित बसाहटों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

 

इसी दिशा में जगदलपुर विकासखंड में PMGSY-IV के अंतर्गत कुल 9 सड़कों की स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिनकी कुल लंबाई 33.39 किलोमीटर है। इनमें ग्राम पंचायत बड़े बोदल का एल-139 (सुरनदवाड़ा रोड से बड़े बोदल) मार्ग भी शामिल है। उक्त सड़क की लंबाई 1.80 किलोमीटर तथा स्वीकृत लागत लगभग 192.06 लाख रुपये है। मौसम अनुकूल होते ही आज से मौके पर मशीनरी लगाकर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

 

इस सड़क के निर्माण से बड़े बोदल सहित आसपास की दूरस्थ बसाहटों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों एवं ग्रामीणों को इसका विशेष लाभ होगा।

 

नक्सलवाद के प्रभाव से मुक्त बस्तर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर अंतिम छोर पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना शासन की प्राथमिकता है। बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर की ओर अग्रसर है।

  • Related Posts

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने राज्योत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

    नवा रायपुर में 1 नवंबर से सजेगा छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपरा और विकास का भव्य उत्सव   मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, अतिथियों और आम…

    Read more

    कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री साय

    *विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा पंचतत्व में हुए विलीन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई* *पैतृक ग्राम भेण्ड्रा में राजकीय सम्मान के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम