Ro no D15139/23

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से प्रभावित फसलों का कृषि विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीम कर रही सर्वेक्षण

किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध, प्रभावित खेतों का किया जा रहा है आकलन

 

धमतरी, 31 अक्टूबर 2026/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से फसलों को संभावित नुकसान को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा किसानों के हित में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में कृषि विभाग के मैदानी अमले तथा संबंधित फसल बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें गांव-गांव पहुंचकर खेतों का निरीक्षण कर रही हैं और प्रभावित फसलों की स्थिति का सर्वेक्षण एवं नुकसान का आकलन कर रही हैं।

 

सर्वेक्षण के दौरान फसलों की वास्तविक स्थिति, नुकसान की प्रकृति एवं प्रभावित रकबे से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सर्वेक्षण के आधार पर पात्र किसानों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप फसल क्षतिपूर्ति एवं बीमा दावा संबंधी लाभ दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा एवं प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में किसानों के हितों की रक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीमों को मैदानी स्तर पर सक्रिय किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण कर सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करें तथा पात्र किसानों को शासन के प्रावधानों के अनुरूप क्षतिपूर्ति एवं बीमा का लाभ दिलाने की प्रक्रिया में संवेदनशीलता और तत्परता बरतें।

 

जिला प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि सर्वेक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान करें, ताकि नुकसान का सही आकलन कर उन्हें नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    धमतरी में 2 नवंबर को गरिमामय माहौल में मनेगा जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026

    विधायक अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि, ‘मस्त कलंदर बैंड’ की संगीत प्रस्तुति रहेगी विशेष आकर्षण   सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 23 विभागों की विकासपरक प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉल…

    Read more

    धमतरी में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 10.40 क्विंटल धान जब्त

    कोलियारी के सुयश ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में उड़नदस्ता दल की छापेमार कार्रवाई, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज   धमतरी 31 अक्टूबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम