Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस:नवा रायपुर के राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

रोबोट और डिजिटल माध्यमों से मिल रही विकास की झलक

 

*‘विकसित छत्तीसगढ़, सशक्त नारी और युवा उड़ान’ की थीम पर योजनाओं एवं उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन*

 

रायपुर, 1 नवंबर 2026 / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाणिज्य एवं व्यापार परिसर (राज्योत्सव मेला ग्राउंड) में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव (1 से 3 नवंबर) का शुभारंभ हो गया है। इस भव्य आयोजन में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ‘विकसित छत्तीसगढ़, सशक्त नारी और युवा उड़ान’ की थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीक और नवाचार के जरिए प्रदेश की विकास यात्रा, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न उपलब्धियों को बेहद प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा रहा है।

 

*रोबोट और डिजिटल कियोस्क बने विशेष आकर्षण*

 

जनसंपर्क विभाग के स्टॉल पर आधुनिक तकनीक का अनूठा समन्वय देखने को मिल रहा है। यहां स्थापित रोबोट लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में नागरिक रोबोट को देखने, उसके साथ संवाद करने और तकनीक के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा डिजिटल कियोस्क और माध्यमों से नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं, उनके उद्देश्यों और हितग्राहियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी सरल एवं सहज रूप में उपलब्ध कराई जा रही है।

 

*निःशुल्क प्रकाशन और साहित्य का वितरण*

 

प्रदर्शनी में आने वाले आगंतुकों को राज्य शासन की विकासपरक पहलों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के लिए विभाग द्वारा विशेष प्रकाशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। स्टॉल पर विभाग की ओर से विभिन्न पुस्तिकाएं, पत्रिकाएं और प्रचार-प्रसार सामग्री निःशुल्क वितरित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर नागरिक प्रदेश की प्रगति से भली-भांति परिचित हो रहे हैं।

 

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की यह प्रदर्शनी सूचना, तकनीक और जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। आधुनिक स्वरूप और रोचक प्रस्तुतियों के जरिए शासन की नीतियों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

  • Related Posts

    जिला स्तरीय राज्योत्सव में सजेगी छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सुरमयी महफिल

    – 2 नवम्बर को पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में लोकगायक श्री निलेश जोगी देंगे शानदार प्रस्तुति*   *- पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोकगीत, जसगीत और पुराने लोक संगीत से सराबोर होगी…

    Read more

    राज्योत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को जानने उमड़ रही लोगों की भीड़

    *पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट्स की जानकारी लेने पर्यटकों में दिख रहा जबरदस्त उत्साह*   *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा—छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम