
*सांसद श्री राधेश्याम राठिया होंगे मुख्य अतिथि, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति*
*2 नवंबर को खेलभांठा मैदान में शाम 4 बजे से होगा जिला स्तरीय समारोह का आयोजन*
रायपुर, 1 नवंबर 2026/
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 2 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया जाएगा। सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। शाम 4 बजे से प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
समारोह में लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद श्री राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर जिले के प्रभारी एवं राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा तथा वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता अपेक्षित है।
राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराओं, लोककला और सांस्कृतिक विविधता को प्रस्तुत किया जाएगा। यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और राज्य स्थापना दिवस के गौरव को साझा करने का अवसर होगा।









