Ro no D15139/23

धमतरी में राज्योत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, 25 विभागों की विकास प्रदर्शनी बनेगी आकर्षण का केंद्र

डॉक्टर शोभाराम देवांगन खेल मैदान में सजेगा राज्योत्सव का मंच, स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ दमादम मस्त कलंदर बैंड ग्रुप जमाएगा रंग

 

धमतरी 1नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्ष के उपलक्ष्य में जिले में राज्योत्सव को पूरे गरिमामय वातावरण और उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। स्थानीय डॉक्टर शोभाराम देवांगन खेल मैदान में आयोजित होने वाले इस समारोह को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

 

राज्योत्सव के अवसर पर लगभग 25 विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र एवं विभागीय प्रदर्शनी लगाई गई है। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की योजनाओं और जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी मिलेगी।

 

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष छटा देखने को मिलेगी। स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ जिले के स्थानीय कलाकार गीत, संगीत, नाटक और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। वहीं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मस्त कलंदर बैंड ग्रुप की प्रस्तुति होगी, जो समारोह में सांस्कृतिक रंग और उत्साह का नया माहौल बनाएगी।

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदर्शनी गुणवत्तापूर्ण, आकर्षक और सुव्यवस्थित होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभाग अपनी तैयारियां 2 नवंबर को सुबह 11 बजे तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें, ताकि आयोजन में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

 

जिला प्रशासन का प्रयास है कि राज्योत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा सके।

  • Related Posts

    राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    *अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक*   *रिदम क्वीन बैंड की शानदार प्रस्तुति और महाराष्ट्र के पारंपरिक लावणी नृत्य ने बिखेरी सांस्कृतिक…

    Read more

    फरसाबहार में आयोजित हुआ आस-पड़ोस युवा संवाद कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    जशपुरनगर 01 नवम्बर 2026/ मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में फरसाबहार विकासखंड के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, फरसाबहार में आस-पड़ोस…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम