Ro no D15139/23

राज्योत्सव में लगी प्रदर्शनी में दिखी स्वरोजगार, नवाचार और उद्यमिता की तस्वीर

उद्योग विभाग की योजनाओं, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप प्रोत्साहन पहलों की दी गई जानकारी
धमतरी, 2 नवंबर 2026। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव-2026 के अवसर पर धमतरी में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकासपरक योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इसी कड़ी में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देने के लिए आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) तथा छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30 के प्रावधानों, सुविधाओं और संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया कि राज्य शासन द्वारा युवाओं, महिला उद्यमियों, किसानों और छोटे उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने तथा स्थानीय उत्पादों को व्यावसायिक पहचान दिलाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को तकनीकी जानकारी, कौशल प्रशिक्षण, हैंडहोल्डिंग सहायता, तकनीकी उन्नयन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन में सहयोग देने की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में मिलेट्स आधारित उत्पादों, पारंपरिक खाद्य पदार्थों, लकड़ी से निर्मित उत्पादों तथा बिलौना पद्धति से तैयार ए-2 देशी घी जैसे उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया। रामकृष्णा प्रोसेसिंग यूनिट सहित स्थानीय उद्यमों के उत्पादों के माध्यम से स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों की संभावनाओं को दर्शाया गया।
इसी तरह छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30 के तहत वर्ष 2030 तक 5,000 से अधिक नए पंजीकृत स्टार्टअप विकसित करने के लक्ष्य की जानकारी दी गई। इसमें पात्र स्टार्टअप के लिए 10 लाख रुपये तक सीड फंड, छत्तीसगढ़ इनोवेशन चैलेंज के अंतर्गत 25 लाख रुपये तक अनुदान, ब्याज अनुदान, क्रेडिट गारंटी, पेटेंट एवं गुणवत्ता प्रमाणन तथा विपणन संबंधी सहायता जैसे प्रावधानों को रेखांकित किया गया।
प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग, दिव्यांगजनों, नक्सल प्रभावित परिवारों और सेवानिवृत्त अग्निवीरों के लिए विशेष प्रोत्साहन की जानकारी भी दी गई। साथ ही युवाओं को नवाचार, हैकथॉन, कॉलेज इनोवेशन सेल और इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से अपने व्यावसायिक विचारों को उद्यम का स्वरूप देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आम नागरिकों, युवाओं और संभावित उद्यमियों को शासन की योजनाओं से परिचित कराना तथा उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

  • Related Posts

    सचिव  भीम सिंह ने अबूझमाड़ में तीन निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

      सड़क निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश पीएम जनमन और वीबी-जी राम जी योजना से दूरस्थ जनजातीय गांवों में मूलभूत सुविधाओं और आजीविका…

    Read more

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, जनसम्पर्क विभाग की छायाचित्र विकास प्रदर्शनी

      जनकल्याणकारी योजनाओं से संवर रहा छत्तीसगढ़, विकास को मिल रही नई गति किसानों, महिलाओं, श्रमिकों और गरीब परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव; शिक्षा, ऊर्जा, आवास, पेयजल…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग: भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    स्लग: भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?