
अम्बिकापुर 02 नवम्बर 2026/ सरगुजा जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27’ का भव्य आगाज होने जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित खेल महोत्सव का उद्घाटन कार्यक्रम 03 नवम्बर 2026, दिन मंगलवार को शाम 5.00 बजे गाँधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।









