Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में हेलमेट बैंक का किया शुभारंभ हर सफर में हेलमेट, सुरक्षित आप और आपका परिवार

जशपुरनगर 04 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर पुलिस लाइन में जशपुर पुलिस द्वारा संचालित हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
हेलमेट बैंक में 1000 हेलमेट रखा गया है।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस की यह अभिनव पहल शुरू की गई है।
जशपुर पुलिस ने संकल्प लिया है कि दोपहिया वाहन से सफर करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के सिर पर हेलमेट अनिवार्य रूप से हो। आम नागरिकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
उल्लेखनीय है कि  हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों के वाहनों को जब्त किया जा रहा है। बिना चालान काटे, नया हेलमेट खरीदकर उसकी रसीद प्रस्तुत करने पर वाहन छोड़ा जा रहा है। वहीं, अचानक किसी आवश्यक कार्य से निकलने वाले नागरिकों के पास समय या हेलमेट खरीदने के लिए पैसे नहीं होने की स्थिति में हेलमेट बैंक से उन्हें उधार हेलमेट उपलब्ध कराया जाएगा।
नागरिक अपना काम पूरा करने के बाद स्वयं का हेलमेट लेकर आएंगे और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए हेलमेट को वापस करेंगे। इसके बदले उन्हें सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए पुलिस के साथ एक छोटा सा सेवा कार्य करना होगा।
जशपुर पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और दुर्घटनाओं में सिर की चोट से बचाव सुनिश्चित करना है।
जशपुर पुलिस का संकल्प दृ हर हेड में हो हेलमेट, सुरक्षित आप, सुरक्षित परिवार
इस अवसर पर रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत  सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय,नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, सुनील गुप्ता, भरत सिंह, अमर सुल्तानिया, कृष्ण राय, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र दुग्गा सरगुजा आईजी श्री दीपक कुमार झा कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह और अन्य जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप