Ro no D15139/23

सेवा सेतु पोर्टल की चार नवीन सेवाओं के लिए ऑपरेटरों को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण

ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, नाम परिवर्तन, स्थानांतरण प्रमाण पत्र और व्यापार अनुज्ञप्ति की आवेदन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

रायपुर, 04 नवंबर 2026/ सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज सेवा सेतु ऑपरेटरों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पोर्टल के अंतर्गत उपलब्ध नवीन सेवाओं की आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं ऑनलाइन आवेदन दर्ज करने की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान ऑपरेटरों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र, नाम परिवर्तन हेतु साधारण राजपत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र हेतु आवेदन तथा व्यापार अनुज्ञप्ति (ट्रेड लाइसेंस) से संबंधित सेवाओं की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही इन सेवाओं के लिए आवश्यक दस्तावेजों, आवेदन पत्र में सही जानकारी दर्ज करने तथा पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सेवा सेतु ऑपरेटरों को नवीन सेवाओं के संचालन में दक्ष बनाना तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में होने वाली त्रुटियों को कम करना है, ताकि नागरिकों के आवेदनों का सही एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। नवीन सेवाओं के संबंध में ऑपरेटरों की दक्षता बढ़ने से आम नागरिकों को आवेदन करने में सुविधा मिलेगी तथा शासकीय सेवाओं की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी।

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप