Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत नेताम के घर में आई खुशहाली

कभी हर महीने 1500 से 2000 रूपए आता था बिजली बिल, अब हो गया शून्य*

*- 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने पर मिली 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी*

राजनांदगांव 04 नवम्बर 2026। कभी हर महीने बिजली का बिल आने पर घर के बजट की चिंता सताने लगती थी, लेकिन अब उसी घर की छत पर लगे सोलर पैनल परिवार के लिए खुशहाली और आर्थिक बचत का माध्यम बन गए हैं। यह कहानी है राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम मांगीखुटा निवासी श्री यशवंत नेताम की, जिनके जीवन में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने सकारात्मक बदलाव लाया है। पहले उन्हें हर महीने 1500 से 2000 रूपए तक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। इससे परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।

श्री यशवंत नेताम ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कराया है। इसके लिए उन्हें केन्द्र एवं राज्य शासन की ओर से कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई है। शासन की इस महत्वपूर्ण सहायता से उनके लिए सौर ऊर्जा अपनाना आसान हुआ। अब उनके घर में सूर्य की रोशनी से बिजली का उत्पादन हो रहा है और बिजली बिल पर खर्च होने वाली राशि की बचत हो रही है। श्री नेताम ने बताया कि यह योजना केवल बिजली बिल में बचत का माध्यम नहीं, बल्कि परिवार की आर्थिक चिंताओं को कम करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है। पहले बिजली बिल के भुगतान में खर्च होने वाली राशि अब परिवार की अन्य आवश्यकताओं के लिए उपयोगी हो सकती है। हर महीने होने वाली इस बचत ने उनके जीवन में नई उम्मीद और सुकून का संचार किया है। श्री यशवंत नेताम ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस योजना से बिजली बिल के खर्च से राहत मिलने के साथ ही स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है।

  • Related Posts

    राज्योत्सव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गई नालसा के योजनाओं की जानकारी

    राजनांदगांव 04 नवम्बर 2026। प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विजय कुमार होता के निर्देशन पर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ राज्योत्सव 2026…

    Read more

    मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विद्यार्थियों की अंतरिम मेरिट सूची जारी

    *- 10 नवम्बर से पूर्व दावा-आपत्तियों का निराकरण करने के निर्देश*   राजनांदगांव 04 नवम्बर 2026। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो – डॉ. प्रियंका सौरभ

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो  – डॉ. प्रियंका सौरभ

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट