Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान लीलाधर साहू को मिल रहा आर्थिक संबल

खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने में मददगार बन रही सम्मान निधि की राशि*

 

*- किसान श्री लीलाधर साहू ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*

 

राजनांदगांव 04 नवम्बर 2026। किसानों की मेहनत और उनके सपनों को संबल देने के लिए संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्नदाताओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा और आत्मविश्वास का नया उजाला लेकर आ रही है। खेती-किसानी में छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इसी योजना से लाभान्वित राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला निवासी किसान श्री लीलाधर साहू के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 24वीं किस्त के हस्तांतरण से उन्हें खेती-किसानी के कार्यों के लिए आर्थिक संबल मिला है। किसान श्री लीलाधर साहू ने बताया कि खेती ही उनकी आजीविका का प्रमुख आधार है। खेतों में मेहनत कर फसल उगाना और परिवार की जरूरतों को पूरा करना उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेती-किसानी के दौरान बीज, खाद एवं अन्य कृषि संबंधी आवश्यकताओं के लिए समय-समय पर राशि की जरूरत पड़ती है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि उनके लिए मददगार साबित होती है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग वे खेती-किसानी के कार्यों में करते हैं। इससे कृषि संबंधी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिलती है।

श्री लीलाधर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 2-2 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाती है। इस प्रकार सालभर में कुल 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जाती है। यह राशि किसानों को खेती की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना से किसानों को आर्थिक सहायता मिलने के साथ ही खेती के प्रति उनका उत्साह और आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। शासन द्वारा किसानों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए दी जा रही सम्मान निधि उनके लिए महत्वपूर्ण सहारा है। उन्होंने किसानों के हित में संचालित इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप