Ro no D15139/23

Bihar breking news बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन, तत्काल काम से हटाने का आदेश

ई-मापी पोर्टल से निष्क्रिय होगी हड़ताली अमीनों की आईडी, विशेष सर्वेक्षण अमीनोंञ को मिलेगी जिम्मेदारी

अतीश दीपंकर
ब्यूरो चीफ, बिहार

बिहार में हड़ताल पर डटे अमीनों के खिलाफ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने हड़ताल में शामिल अमीनों को तत्काल प्रभाव से उनके सभी कार्यों एवं दायित्वों से मुक्त करने का आदेश जारी किया है। साथ ही, ई-मापी पोर्टल से उनकी आईडी निष्क्रिय करने का निर्देश दिया गया है।

विभाग के अपर सचिव अमित कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को राज्य के सभी जिलाधिकारियों (समाहर्ताओं) को इस संबंध में पत्र जारी किया है। आदेश के मुताबिक, हड़ताली अमीनों के स्थान पर संबंधित अंचल में कार्यरत विशेष सर्वेक्षण अमीनों की आनुपातिक आधार पर प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

विभाग का कहना है कि अमीनों की मांगों को लेकर पहले भी वार्ता की गई थी और मांगों पर की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराते हुए कार्यस्थल एवं अंचल कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद कई जिलों में अमीनों की हड़ताल जारी है।

लगातार हड़ताल के कारण ई-मापी के लंबित मामलों की संख्या बढ़ रही है, जिससे आम लोगों के कार्यों और राजस्व संबंधी गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है।

हालांकि, हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले अमीन पूर्ववत अपने कार्य करते रहेंगे। वहीं, प्रतिनियुक्त विशेष सर्वेक्षण अमीनों को ई-मापी पोर्टल पर सक्रिय कराने की जिम्मेदारी संबंधित अंचल अधिकारियों को दी गई है।

विभाग ने सभी समाहर्ताओं को अगले 24 घंटे के भीतर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने और कार्रवाई की रिपोर्ट विभाग को भेजने का निर्देश दिया है।

  • Related Posts

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो – डॉ. प्रियंका सौरभ

        17 साल, 15 हेलीकॉप्टर हादसे और 46 मौतें। ये आंकड़े केवल दुर्घटनाओं का सरकारी रिकॉर्ड नहीं हैं, बल्कि उन परिवारों की पीड़ा का दस्तावेज हैं जिन्होंने धार्मिक आस्था…

    Read more

    एनआईटी रायपुर में सप्तदश दीक्षांत समारोह का आयोजन, मुख्य अतिथि रहे माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, इसके साथ ही सात सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का हुआ उद्घाटन

      राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का सप्तदश दीक्षांत समारोह 3 नवंबर 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित किया गया।                 …

    Read more

    NATIONAL

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो – डॉ. प्रियंका सौरभ

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो  – डॉ. प्रियंका सौरभ

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना