Ro no D15139/23

’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जल संसाधन विभाग की 56.66 करोड़ रुपये की चार सिंचाई योजनाओं का किया भूमि-पूजन’

 
’पमशाला एनीकट से 09 गांवों की 1980 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, भेलवा और बारो एनीकट से भी किसानों को होगा लाभ’

जशपुरनगर 05 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने करम राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने भगवान महादेव एवं माता पार्वती, छत्तीसगढ़ महतारी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और वीर बुधु भगत के छायाचित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जल संसाधन विभाग अंतर्गत जशपुर जिले में कुल 56 करोड़ 66 लाख 39 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत चार महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा तथा किसानों को खेती-किसानी के लिए बेहतर जल उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इससे कृषि उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
भूमि-पूजन के अंतर्गत विकासखंड फरसाबहार में कोकिया व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य का शुभारंभ किया गया। इस कार्य की अनुमानित लागत 16 करोड़ 17 लाख 01 हजार रुपये है। इसके पूर्ण होने से क्षेत्र की जल संसाधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
इसी प्रकार ईब नदी पर 28 करोड़ 02 लाख 91 हजार रुपये की लागत से पमशाला एनीकट निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया गया। इस योजना के प्रथम चरण में एनीकट का निर्माण किया जाएगा तथा द्वितीय चरण में आसपास के 09 ग्रामों की लगभग 1980 हेक्टेयर कृषि भूमि को दबावयुक्त उद्वहन सिंचाई प्रणाली के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी तथा कृषि कार्यों में सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भरता कम होगी।
वहीं खाडुंग नदी पर 5 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से भेलवा एनीकट निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया गया। इस एनीकट के निर्माण से आसपास के किसानों द्वारा अपने स्वयं के साधनों से लगभग 125 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
इसी क्रम में कोकिया नदी पर 7 करोड़ 06 लाख 47 हजार रुपये की लागत से बारो एनीकट निर्माण कार्य का भी भूमि-पूजन किया गया। इस योजना के पूर्ण होने से आसपास के किसानों द्वारा अपने स्वयं के साधनों से लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे क्षेत्र के कृषकों को खेती के लिए अतिरिक्त जल संसाधन उपलब्ध होंगे और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देते हुए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि किसानों को खेती के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो, उनकी फसलें बेहतर हों और कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बने। जशपुर जिले में इन चार महत्वपूर्ण योजनाओं का भूमि-पूजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इन कार्यों से क्षेत्र में जल संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों की समृद्धि को नई गति मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, आंचलिक करम पूजा महोत्सव के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश भगत, कार्यकारी अध्यक्ष श्री बलराम भगत, आयोजन समिति के श्री गुलाब राम, श्री बोधसाय भगत, श्री संजय निकुंज, श्री देवदत्त निकुंज सहित बड़ी संख्या में उरांव समाज के लोग एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    आंचलिक करम पूजा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, करम राजा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री ने नर्तक दलों के साथ मिलाए…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क डिजिटल शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

    जशपुरनगर 05 नवम्बर 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन फ्लैग-ऑफ समारोह का आज जशपुर विश्राम गृह में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी…

    Read more

    NATIONAL

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?