Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क डिजिटल शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

जशपुरनगर 05 नवम्बर 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन फ्लैग-ऑफ समारोह का आज जशपुर विश्राम गृह में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर वेन को रवाना किया
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के अवसर पहुंचाना है।
NIIT फाउंडेशन द्वारा इंडस टावर्स के सहयोग से संचालित यह पहल जशपुर जिले के ग्रामीण समुदायों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन जशपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों तक पहुंचेगी और 12 से 60 वर्ष तक के लोगों को निःशुल्क डिजिटल शिक्षा एवं कौशल विकास का अवसर प्रदान करेगी।
इस पहल के अंतर्गत ग्रामीण बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं अन्य समुदायों के लिए एक महीने का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसमें डिजिटल लिटरेसी (Digital Literacy), साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security) और बेसिक आईटी (Basic IT) जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसका उद्देश्य लोगों को डिजिटल तकनीक का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग सिखाना तथा उन्हें डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पहल की सराहना की तथा डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन का अवलोकन किया।
उन्होंने बस में उपलब्ध आधुनिक डिजिटल सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था में विशेष रुचि दिखाई।
इतना ही नहीं, उन्होंने बस के अंदर उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करते हुए ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस कॉल में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री की इस सकारात्मक प्रतिक्रिया और प्रोत्साहन से पूरी टीम का उत्साह बढ़ा।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने भी कार्यक्रम के प्रति अपना सकारात्मक समर्थन व्यक्त किया तथा जशपुर जिले में इस पहल के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में इंडस टावर्स के प्रतिनिधियों की भी विशेष उपस्थिति रही।  मुख्यमंत्री ने संवाद किया और NIIT फाउंडेशन द्वारा संचालित इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में इंडस टावर्स के श्री रजनीश जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर NIIT फाउंडेशन के नेशनल हेड श्री पूर्णेन्दु हुड्डा एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री जितेंद्र राठौर  उपस्थिति रहे। उन्होंने जशपुर परियोजना को आवश्यक मार्गदर्शन, सहयोग एवं बेहतर समन्वय प्रदान किया।
साथ ही, NIIT फाउंडेशन की जशपुर टीम ने सामूहिक प्रयास और समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल
डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन केवल एक मोबाइल प्रशिक्षण केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीण समुदायों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। इसका उद्देश्य डिजिटल शिक्षा की पहुंच बढ़ाना, डिजिटल विभाजन को कम करना तथा ग्रामीण बच्चों, युवाओं, महिलाओं और अन्य समुदायों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है।
एक महीने के निःशुल्क प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण नागरिक डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा और बेसिक आईटी का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल निश्चित रूप से जशपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल जागरूकता, शिक्षा और कौशल विकास के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी।
NIIT फाउंडेशन और इंडस टावर्स की यह संयुक्त पहल डिजिटल रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर जशपुर के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
आइए, मिलकर डिजिटल सशक्तिकरण की इस मुहिम को गांव-गांव तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती राय मुनि भगत,नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,  सुनील गुप्ता
और अन्य जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जल संसाधन विभाग की 56.66 करोड़ रुपये की चार सिंचाई योजनाओं का किया भूमि-पूजन’

      ’पमशाला एनीकट से 09 गांवों की 1980 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, भेलवा और बारो एनीकट से भी किसानों को होगा लाभ’ जशपुरनगर 05 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    आंचलिक करम पूजा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, करम राजा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री ने नर्तक दलों के साथ मिलाए…

    Read more

    NATIONAL

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?