Ro no D15139/23

जशपुर के 15 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया युवा रोजगार कौशल कार्यक्रम का शुभारंभ*

 *वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से जिले के सभी 8 विकासखंडों में चलेगा कार्यक्रम, युवाओं को करियर मार्गदर्शन से लेकर रोजगार एवं स्वरोजगार तक मिलेगी निःशुल्क तैयारी*
*तीन वर्षीय एमओयू से जशपुर में कौशल विकास को मिलेगी नई गति, एआई, कंप्यूटर, सॉफ्ट स्किल्स और उद्यमिता का मिलेगा प्रशिक्षण*

जशपुरनगर 05 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जशपुर जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके कौशल विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से संचालित *युवा रोजगार कौशल कार्यक्रम (Employability Skills Programme)* का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन जशपुर एवं वाधवानी फाउंडेशन के मध्य तीन वर्षीय सहयोग के लिए एमओयू भी किया गया। कार्यक्रम का क्रियान्वयन वाधवानी फाउंडेशन द्वारा समर्थित संस्था स्किल्स डेवलपमेंट नेटवर्क (SDN Trust) के माध्यम से किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं के पास कंप्यूटर, तकनीकी ज्ञान, संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास और व्यावहारिक कार्यक्षमता भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से जिले के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और वे नौकरी प्राप्त करने के साथ-साथ स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर जैसे जनजातीय बहुल एवं दूरस्थ अंचल में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना विशेष महत्व रखता है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को भी आधुनिक तकनीक, डिजिटल शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने इस पहल को युवाओं के भविष्य को संवारने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा जिले के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
*जिले के 15 हजार युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण*
युवा रोजगार कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत जशपुर जिले के सभी 8 विकासखंडों के लगभग 15 हजार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं करियर मार्गदर्शन से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि युवाओं को करियर चयन से लेकर रोजगार प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया में निःशुल्क सहयोग दिया जाएगा। इसके तहत प्रति युवा लगभग 40 घंटे का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है। युवाओं को 1800 से अधिक करियर विकल्पों की जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
*स्कूल से कॉलेज तक युवाओं को मिलेगा करियर मार्गदर्शन*
कार्यक्रम को जिले के स्कूलों, महाविद्यालयों, आईटीआई एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों तक पहुंचाया जाएगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन और व्यक्तित्व विकास से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को रोजगार अथवा उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। वहीं आईटीआई एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को उनके तकनीकी ट्रेड के साथ सॉफ्ट स्किल्स और स्वरोजगार संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
*आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक से जुड़ेंगे युवा*
कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को सॉफ्ट स्किल्स, संवाद एवं पारस्परिक व्यवहार, व्यावसायिक दक्षता, कार्य उत्पादकता, कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही वित्तीय साक्षरता, स्टार्टअप की समझ और स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। रोजगार की तैयारी के लिए रिज्यूमे बनाना, मॉक इंटरव्यू, इंटरव्यू कौशल और रोजगार के लिए आवश्यक बुनियादी एआई ज्ञान भी प्रशिक्षण का हिस्सा होगा।
*नौकरी के साथ स्वरोजगार के अवसरों पर भी रहेगा फोकस*
इस पहल का उद्देश्य केवल युवाओं को प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उन्हें वास्तविक रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना भी है। इसके लिए नियोक्ताओं के नेटवर्क के माध्यम से युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं स्वरोजगार अपनाने के इच्छुक युवाओं को स्थानीय स्तर पर व्यवसाय शुरू करने तथा उसे आगे बढ़ाने के लिए 6 से 12 माह तक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
*तीन वर्षीय एमओयू से संस्थागत स्तर पर होगा क्रियान्वयन*
जिला प्रशासन जशपुर एवं वाधवानी फाउंडेशन के बीच तीन वर्षों के लिए गैर-वित्तीय सहयोग के आधार पर यह पहल संचालित की जाएगी। वाधवानी फाउंडेशन की सहयोगी संस्था SDN Trust द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, एआई आधारित टूल्स, प्रशिक्षण सामग्री, शिक्षकों का प्रशिक्षण, कार्यशालाएं, ऑनलाइन मूल्यांकन एवं प्रमाण-पत्र की व्यवस्था की जाएगी। वहीं जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारी की नियुक्ति, प्रशिक्षण केंद्रों में आवश्यक कंप्यूटर सुविधाएं, संस्थानों में शिक्षकों की उपलब्धता तथा पंजीयन एवं समय-सारणी के निर्धारण की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में ऑनलाइन अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में एआई ट्यूटर तथा ऑनलाइन मूल्यांकन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रशिक्षण एवं निर्धारित परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि वाधवानी फाउंडेशन दो दशकों से अधिक समय से कौशल विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा भारत में 50 लाख से अधिक शिक्षार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है तथा यह NCVET मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण व्यवस्था से जुड़ी है। वर्ष 2025 में भी संस्था ने 2.5 लाख युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने में सहयोग दिया है। जशपुर जिले में यह पहल युवाओं को आधुनिक कौशल, डिजिटल तकनीक और रोजगार के बदलते स्वरूप के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे जिले के विद्यार्थियों एवं युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर चुनने, रोजगार प्राप्त करने तथा स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के नए अवसर मिलेंगे। निश्चित रूप से यह पहल जशपुर के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और जिले को कौशल एवं रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, जिला मिशन प्रबंधक श्री विजय शरण प्रसाद, डीपीएम श्री गयाप्रसाद चौरसिया, श्री भरत सिंह, श्री सुनील गुप्ता सहित जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

  • Related Posts

    रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू

      नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी कोरबा 05 नवंबर 2026/रबी सीजन 2026-27 में रासायनिक उर्वरकों का पारदर्शी और सुव्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने के…

    Read more

    सेवा सेतु से बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंच, नागरिकों को मिल रही सुविधा

      आवेदन के तीन दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, सेवा सेतु से आसान हुई राह समय और धन दोनों बचे, तीन दिन में मिल गया प्रमाण पत्र” – सुश्री…

    Read more

    NATIONAL

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?