Ro no D15139/23

दीपावली से पहले अग्निशमन विभाग सतर्क, पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण

व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा के उपायों का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण, अग्निशमन उपकरणों की जांच कर सुरक्षित संचालन के दिए निर्देश

धमतरी, 5 नवंबर 2026। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्रीमती शोभा ठाकुर के निर्देश पर गुरुवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने शहर में संचालित विभिन्न अस्थायी पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देने के साथ आग लगने की स्थिति में बचाव एवं नियंत्रण के उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

निरीक्षण के दौरान अग्निशमन टीम ने पटाखा दुकानों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की। साथ ही उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने, पटाखों के सुरक्षित भंडारण तथा विक्रय के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में दुकानदारों को विस्तार से समझाया गया। टीम ने व्यापारियों को निर्देशित किया कि दुकानों में अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के चालक श्री दिलीप निषाद तथा फायरमैन श्री शीतेश पवार, श्री देवेंद्र साहू एवं श्री भरत ठाकुर ने व्यापारियों को अग्निशमन यंत्रों के उपयोग और आग बुझाने के विभिन्न तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने आपात स्थिति में अग्निशमन सेवा को तत्काल सूचना देने, आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करने की जानकारी भी दी।

अग्निशमन विभाग ने पटाखा दुकानदारों से अपील की है कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दीपावली के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि पर्व को सुरक्षित एवं आनंदमय वातावरण में मनाया जा सके।

  • Related Posts

    सेवा सेतु से बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंच, नागरिकों को मिल रही सुविधा

      आवेदन के तीन दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, सेवा सेतु से आसान हुई राह समय और धन दोनों बचे, तीन दिन में मिल गया प्रमाण पत्र” – सुश्री…

    Read more

    आयुष्मान योजना में अनियमितता पर हरिकृष्णा केयर हॉस्पिटल का पंजीयन एक वर्ष के लिए निलंबित अस्पताल को नए मरीज भर्ती नहीं करने और योजना से संबंधित प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश

      कोरबा 05 नवंबर 2026/आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों की नियमित निगरानी…

    Read more

    NATIONAL

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?