Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां

प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

जशपुरनगर 10 नवंबर 2026/ प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने निवास के आंगन में दीप प्रज्वलित कर सुख, समृद्धि और खुशहाली का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने निवास पर पहुंचे लोगों एवं कर्मचारियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ फुलझड़ियां और अनार जलाकर पर्व का आनंद लिया। दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री निवास में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और उमंग का त्योहार है। यह पर्व परिवार के साथ मिलकर समय बिताने, आपसी प्रेम और आत्मीयता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, आपसी सद्भाव बनाए रखने और जीवन में नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से की भेंट-मुलाकात

    नागरिकों ने विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए जशपुरनगर 10 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प…

    Read more

    दीपावली पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बगिया निवास में दिनभर रहा उत्सवी माहौल, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री ने सभी का आत्मीयता से किया स्वागत, प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की जशपुरनगर 10 नवंबर 2026/ प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?