Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पाती पाकर भावुक हुई रूखमणी साहू

 

*- यह पत्र मेरे लिए सम्मान ही नहीं, आगे बढऩे की नई प्रेरणा : श्रीमती रूखमणी साहू*

*- मुख्यमंत्री की आत्मीयता और स्नेह से अभिभूत हुई श्रीमती रूखमणी साहू*

*- पूर्व सैनिक पति के योगदान और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता ने छुआ दिल*

*- बिहान योजना से मिली आत्मनिर्भरता की राह, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान देने का लिया संकल्प*

राजनांदगांव 10 नवम्बर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से प्राप्त आत्मीय पत्र ने श्रीमती रूखमणी साहू के जीवन में खुशी, सम्मान और नई ऊर्जा का संचार किया है। मुख्यमंत्री की पाती पाकर श्रीमती साहू भावुक हो उठीं। उनके लिए यह केवल एक पत्र नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, परिश्रम, परिवार के योगदान और आगे बढऩे के संकल्प को मिला एक आत्मीय सम्मान है। मुख्यमंत्री के स्नेहपूर्ण शब्दों ने उनके आत्मविश्वास को नई मजबूती दी है और जीवन में निरंतर आगे बढऩे का हौसला बढ़ाया है। श्रीमती रूखमणी साहू ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज उन्हें अपने भैया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पाती प्राप्त हुई है, जिसे पाकर वे अत्यंत आनंदित और उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस आत्मीय पत्र ने उन्हें आगे बढऩे के लिए नया साहस, संबल और प्रेरणा प्रदान की है। यह उनके लिए गर्व और भावनात्मक अनुभूति का क्षण है। शासन की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनके प्रयासों को सम्मान और प्रोत्साहन मिलना अत्यंत सुखद है।
श्रीमती रूखमणी साहू ने विशेष रूप से अपने पति के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पति एक भूतपूर्व सैनिक हैं, जिन्होंने देश की सेवा करने के पश्चात अपनी कर्मभूमि से जन्मभूमि लौटकर परिवार की जिम्मेदारियों के साथ उनके कार्यों में भी सहयोग प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा उनके पति की देशसेवा और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करना उनके पूरे परिवार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उनकी दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करना और माता-पिता के प्रति सम्मान व्यक्त करना उनके हृदय को छू गया। यह आत्मीयता उनके परिवार के लिए अविस्मरणीय है। श्रीमती रूखमणी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आगे बढऩे के नए अवसर मिल रहे हैं। बिहान परियोजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाज में नई पहचान स्थापित करने की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने कहा कि शासन के प्रयासों से उनके जैसी अनेक महिलाएं अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं और दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही हैं।
श्रीमती साहू ने भावुक होकर कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें और उनके परिवार को जो स्नेह, सम्मान और प्रोत्साहन दिया है, वह उनके लिए अनमोल है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा बिहान परियोजना के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पाती उन्हें जीवन में सदैव आगे बढऩे और समाज के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
क्रमांक 30 —————–

  • Related Posts

    राज्यपाल  रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

      रायपुर, 10 नवंबर 2026/ राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त श्री उमेश…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

      रायपुर, 10 नवम्बर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान श्री…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?