Ro no D15139/23

(अम्बिकापुर समाचार) सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, अभ्यर्थी 2 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

अम्बिकापुर 10 नवम्बर 2026/ शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक स्कूलों एवं नवीन सैनिक स्कूलों में कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) का आयोजन 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026
छत्तीसगढ़ के सैनिक स्कूल अंबिकापुर के प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026, रात्रि 11.50 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थी विलंब शुल्क के साथ (500 रुपये अतिरिक्त राशि के साथ) 3 से 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 7 से 9 दिसंबर 2026 तक अवसर प्रदान किया जाएगा।

31 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी 11 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी, जबकि प्रवेश पत्र 25 जनवरी 2027 से एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी तथा पेन-पेपर मोड में ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा की अवधि 2.30 घण्टा (150 मिनट) की होगी तथा परीक्षा 13 माध्यमों में आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा नौवीं के लिए परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी और परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी।

एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत जानकारी

इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ अथवा https://nta.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पाठ्यक्रम, परीक्षा शुल्क एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी सूचना पुस्तिका में उपलब्ध है। अभ्यर्थी एवं अभिभावक परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए एनटीए हेल्पडेस्क के दूरभाष नंबर 011-40759000 अथवा 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ई-मेल aissee@nta.ac.in के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों के सम्बंध में कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में प्रशिक्षण सम्पन्न
जिले के 61 उपार्जन केन्द्रों में 15 नवंबर से होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी
’निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार हो खरीदी, सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं, धान खरीदी की प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर श्री वसंत
कलेक्टर ने बारदाना, तौल, पेयजल, सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 10 नवम्बर 2026/  जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान उपार्जन की तैयारियां जारी हैं, धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की गई हैं। इसके सम्बन्ध में मंगलवार को कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में धान खरीदी एवं उपार्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण में सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, सहकारी निरीक्षक, कृषि उपज मंडी के अधिकारी तथा धान खरीदी केंद्रों से जुड़े ऑपरेटर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हुए।

इस दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए पर्याप्त बारदाना, सुचारु तौल व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, छाया तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। शासन द्वारा निर्धारित सभी बुनियादी और मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाएं।

जिले के 61 केन्द्रों में 15 नवंबर से होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी-


खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में कुल 62 हजार 471 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिनका कुल पंजीकृत रकबा 67 हजार 929.40 हेक्टेयर है। जिले में पूर्व में संचालित 54 धान उपार्जन केंद्रों के अतिरिक्त किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 7 नवीन धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में धान उपार्जन केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर 61 हो गई है। इन केंद्रों के माध्यम से पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने नवीन केंद्रों में समुचित व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

धान खरीदी की प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान-

कलेक्टर श्री वसंत ने समिति प्रबंधकों और ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि पंजीकृत किसानों की जानकारी, तौल, ऑनलाइन प्रविष्टि सहित सभी कार्य सावधानीपूर्वक और निर्धारित नियमों के अनुरूप ही करें। किसी भी पात्र किसान को केंद्र पर असुविधा नहीं होनी चाहिए। शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य में सकारात्मक दृष्टिकोण से शामिल होकर अपने कार्य का गम्भीरता से  निर्वहन करें।
प्रशिक्षण के दौरान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं उपार्जन की प्रक्रिया तथा खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्य करने तथा खरीदी व्यवस्था से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।अधिकारी आपसी समन्वय के साथ गम्भीरता से धान खरीदी कि करें नियमित निगरानी-

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों, सहकारिता एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर सभी धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि खरीदी प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक केंद्र की नियमित निगरानी की जाए तथा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि धान विक्रय के लिए खरीदी केंद्रों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। किसानों की सुविधा, खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में खरीदी प्रभारी, ऑपरेटर, बारदाना प्रभारी सहित सर्व सम्बन्धितों की बैठक लेने के निर्देश दिए। ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी ढंग से संचालित हो।खरीदी व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और किसानों को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित अधिकारी तैयारियों की नियमित समीक्षा करें।

 
बिहान योजना से विनीता सिंह को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी
15 हजार रुपये के ऋण से शुरू की छोटी दुकान, आज किराना बकरी पालन और सब्जी की खेती से मजबूत हुई आर्थिक स्थिति
समूह से मिले ऋण से व्यवसाय का किया विस्तार, बकरी पालन और सब्जी उत्पादन को बनाया आजीविका का जरिया

अम्बिकापुर 10 नवम्बर 2026/  ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्बिहानश् महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आर्थिक सहायता प्राप्त कर विभिन्न आजीविका गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। इससे न केवल उनकी आय के साधन बढ़ रहे हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है। सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुटकी की श्रीमती विनीता सिंह ने भी बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया और आज लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।

शक्ति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी श्रीमती विनीता सिंह बताती हैं कि पहले उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। आय के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिला। समूह के माध्यम से उन्होंने पहली बार 15 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया और गांव में एक छोटी दुकान शुरू की। दुकान संचालन से उन्हें आय का साधन मिला और परिवार की आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने लगा।

50 हजार रुपये के ऋण से बढ़ाया व्यवसाय, बकरी पालन से आय के नए अवसर


श्रीमती विनीता सिंह ने बताया कि दुकान संचालन से मिले अनुभव और समूह के सहयोग ने उन्हें व्यवसाय का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने समूह से 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस राशि का उपयोग दुकान में सामान बढ़ाने और व्यवसाय को आगे बढ़ाने में किया। साथ ही उन्होंने बकरी पालन का कार्य भी शुरू किया। इससे उनकी आजीविका के साधनों में वृद्धि हुई और परिवार को अतिरिक्त आर्थिक संबल मिला। उन्होंने अपनी मेहनत और समूह से मिले सहयोग के माध्यम से स्वरोजगार गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया।सिंचाई साधन से मिली सुविधा, सब्जी की खेती को बनाया आजीविका का आधार

विनीता सिंह ने अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए कृषि गतिविधियों की ओर भी कदम बढ़ाया। उन्होंने बताया कि पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण खेती एवं घरेलू आवश्यकताओं में परेशानी होती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने बोर के निर्माण की पहल की। इसके बाद समूह के माध्यम से डेढ़ लाख रुपये का ऋण स्वीकृत करवाकर बोर  कराया। पानी की सुविधा उपलब्ध होने से उन्होंने सब्जी-भाजी की खेती शुरू की।
दुकान संचालन और बकरी पालन के साथ सब्जी उत्पादन को भी आजीविका का माध्यम बनाकर विनीता ने आय के विभिन्न स्रोत विकसित किए। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली।आर्थिक तंगी से आत्मनिर्भरता तक का सफर, लखपति दीदी बनीं विनीता

बिहान योजना से जुड़ने के बाद विनीता सिंह के जीवन में  बदलाव आया है। पहले जहां सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब वे स्वयं की आजीविका गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। छोटी दुकान से शुरू हुआ उनका स्वरोजगार आज किराना व्यवसाय, बकरी पालन और सब्जी की खेती तक विस्तारित हो चुका है।
विनीता बताती हैं कि समूह से समय-समय पर मिले ऋण और स्वयं की मेहनत से वे अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सफल हुई हैं। आज वे लखपति दीदी बन चुकी हैं और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने में योगदान दे रही हैं। स्वरोजगार से मिली आर्थिक मजबूती ने उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है।बिहान से बदली जिंदगी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार

अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती विनीता सिंह ने कहा, “बिहान योजना से जुड़कर मेरे घर-परिवार की स्थिति सुधर गई है। मैंने समूह से ऋण लेकर दुकान खोली, बकरी पालन किया और सब्जी-भाजी की खेती शुरू की। आज मैं लखपति दीदी बन चुकी हूं और अपने पैरों पर खड़ी हूं।”
श्रीमती विनीता सिंह ने आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समूहों से मिलने वाली वित्तीय सहायता महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने और उनका विस्तार करने में सहयोग प्रदान कर रही है।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर

      *आमाखेरवा में 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, झगराखंड रोड पर अस्थायी मेडिकल कॉलेज व छात्रावास तथा परसगढ़ी मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

      रायपुर, 10 नवंबर 2026/ राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त श्री उमेश…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?