Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और धर्मपत्नी कौशल्या साय ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, गौ सेवा और पर्यावरण संतुलन का देती है संदेश

जशपुरनगर 10 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की।
उन्होंने गौमाता को तिलक लगाकर पूजा की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने गोवर्धन पूजा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला की स्मृति में मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों को प्रकृति, गौमाता और गोवर्धन पर्वत के महत्व को समझाते हुए इनके प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश दिया था।
पौराणिक कथा के अनुसार, जब इंद्रदेव ने क्रोधित होकर ब्रज में मूसलाधार बारिश शुरू कर दी, तब भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों और उनके पशु धन की रक्षा के लिए अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था।
सात दिनों तक पर्वत को धारण कर उन्होंने सभी को वर्षा के प्रकोप से सुरक्षित रखा। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा प्रचलित मानी जाती है।
गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व गौमाता की पूजा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने से भी जुड़ा है।
भारतीय संस्कृति में गाय को पूजनीय माना गया है।
कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौवंश के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए इस दिन गौ माता की पूजा-अर्चना की जाती है।
गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति संरक्षण, गौ सेवा, पर्यावरण संतुलन, अन्न के सम्मान और लोक कल्याण का संदेश देती है। यह पर्व प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता तथा उनके संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित करता है।

  • Related Posts

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    कोरबा 10 नवम्बर 2026/पुलिस अधीक्षक कोरबा के अन्तर्गत आने वाले थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ  के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति गठित की गई है। एनडीपीएस…

    Read more

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

    31.30 लाख रुपये की लागत से बने प्राथमिक शाला इमलीछापर के नवीन भवन का किया लोकार्पण कोरबा, 10 नवंबर 2026/उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर श्रीमती…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?