Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मोदी के 21 नवंबर के बिहार दौरे को लेकर NDA ने बनाई रणनीति

20 नवंबर को सरकार के एक साल पूरे होने पर वैशाली में होगा भव्य आयोजन

भाजपा प्रदेश कार्यालय में NDA की संयुक्त बैठक

13 नवंबर तक प्रखंड और 18 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर होंगी तैयारियां

सभी घटक दलों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प

अतीश दीपंकर

| पटना | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मंगलवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में NDA की पटना जिला स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार के सह- प्रभारी रोहन गुप्ता, जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री श्रवण कुमार समेत गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक में वैशाली जिले के राजापाकर स्थित जाफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

तय किया गया कि 11, 12 और 13 नवंबर को प्रखंड स्तर पर तथा 17 और 18 नवंबर को विधानसभा स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी।

20 नवंबर को सरकार के एक वर्ष पूरे, 21 को प्रधानमंत्री का आगमन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि 20 नवंबर को बिहार में NDA सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर वैशाली के राजापाकर प्रखंड स्थित जाफरपट्टी औद्योगिक एस्टेट में भव्य आयोजन होगा। 1200 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस औद्योगिक क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन बिहार के औद्योगिक विकास, युवाओं के रोजगार और उद्यमिता के नए अवसरों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार विकास कार्यों को नई गति दे रही है।

गठबंधन में एकजुटता का संदेश : हरीश द्विवेदी

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में NDA की संयुक्त बैठक उन लोगों को स्पष्ट संदेश है, जो गठबंधन में मतभेद और टूट की अफवाह फैलाते हैं। बिहार में NDA पूरी एकजुटता और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्वागत केवल सभा में भीड़ जुटाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके विकास कार्यों और गरीबों, किसानों एवं मजदूरों के कल्याण के लिए किए गए प्रयासों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना भी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया, समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने की अपील

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार के सह-प्रभारी रोहन गुप्ता ने कहा कि NDA की एक साल की सफलता कार्यकर्ताओं के परिश्रम, गठबंधन की नीतियों और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से फिर जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को साझा करने का आह्वान किया।

जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हों, ताकि बिहार के विकास के लिए और बड़ी योजनाओं की घोषणा हो सके।

घटक दलों ने भी लिया कार्यक्रम सफल बनाने का संकल्प

हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि NDA की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता और साझा विकास संकल्प है। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने कहा कि प्रधानमंत्री के बिहार आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी घटक दल मिलकर काम करेंगे।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह चंद्रवंशी ने भी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने और विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

बैठक में बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार गांधी, संजीव चौरसिया, विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार समेत NDA के विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    कोरबा 10 नवम्बर 2026/पुलिस अधीक्षक कोरबा के अन्तर्गत आने वाले थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ  के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति गठित की गई है। एनडीपीएस…

    Read more

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

    31.30 लाख रुपये की लागत से बने प्राथमिक शाला इमलीछापर के नवीन भवन का किया लोकार्पण कोरबा, 10 नवंबर 2026/उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर श्रीमती…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?