Ro no D15139/23

जिले में 26 नए धान उपार्जन केन्द्र स्थापित, किसानों को मिलेगी सुविधा

 

 

 

*- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*

 

*- जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 किसान पंजीकृत*

 

*- 26 नए धान उपार्जन केन्द्रों से 18 हजार 608 किसानों को मिलेगी सुविधा*

 

राजनांदगांव 12 नवम्बर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 26 नए धान उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या विगत वर्ष के 96 से बढ़कर इस वर्ष 122 हो गई है। नए उपार्जन केन्द्रों की स्थापना से किसानों को अपने नजदीकी केन्द्रों में धान विक्रय करने की सुविधा मिलेगी। इससे किसानों को धान परिवहन में होने वाली परेशानी से राहत मिलने के साथ ही समय एवं परिवहन व्यय की बचत होगी।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के कुल 122 धान उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 किसान पंजीकृत हैं। विगत वर्ष जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या 1 लाख 32 हजार 233 थी। इस प्रकार विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 2 हजार 934 किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है। वहीं जिले में स्थापित 26 नए धान उपार्जन केन्द्रों से संबंधित 18 हजार 608 किसानों को धान विक्रय करने में सुविधा मिलेगी। जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या में वृद्धि होने से किसानों को धान विक्रय के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता कम होगी। साथ ही उपार्जन केन्द्रों में किसानों की भीड़ का दबाव कम होने तथा धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं किसान हितैषी बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

      रायपुर, 12 नवंबर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक…

    Read more

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी

      अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से भी करेंगी मुलाकात धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?