Ro no D15139/23

राइस मिलर्स को समय-सीमा में चावल जमा करने के निर्देश अपर कलेक्टर ने राइस मिलर्स की ली बैठक

 कोरबा, 12 नवम्बर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चावल जमा, कस्टम मिलिंग एवं आगामी धान खरीदी के मद्देनजर कस्टम मिलिंग व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री घनश्याम कंवर एवं डीएमओ श्री ऋतुराज देवांगन, विभागीय अधिकारी सहित जिले के राइस मिलर्स उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर श्री पटेल ने सभी राइस मिलर्स को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चावल जमा कार्य सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवंबर माह के अंत तक सभी मिलर्स अनिवार्य रूप से चावल जमा करना सुनिश्चित करें।

बैठक में बताया गया कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। खरीदी अवधि के दौरान धान का परिवहन नहीं किया जाएगा। खरीदी अवधि समाप्त होने के बाद ही उपार्जन केंद्रों से धान का परिवहन किया जाएगा। उन्होंने सभी राइस मिलर्स को अपने मिलों में धान के स्टॉक का पंजी अनिवार्य रूप से संधारित करने करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मिलर्स से शासन के नियमों का पालन करते हुए धान खरीदी व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमानुसार व्यापार करने वाले सभी लोगों को जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का शत-प्रतिशत पालन करते हुए सभी मिलर्स अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि चावल जमा एवं मिलिंग कार्य व्यवस्थित और समय पर संपन्न हो सके। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित कोरबा जिले में 32 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य; पात्र हितग्राहियों को मिलेगा 35 प्रतिशत तक अनुदान

      कोरबा 12 नवंबर 2026/छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला कार्यालय कोरबा द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) के अंतर्गत ग्रामोद्योगों की स्थापना के लिए ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक हितग्राहियों…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना के तहत धान उत्पादक किसानों को मिलेगी ₹13,839 प्रति एकड़ तक आदान सहायता खरीफ 2026 से लागू होंगे नए दिशा-निर्देश; पात्र किसानों को आधार-लिंक्ड बैंक खाते में डीबीटी से होगा भुगतान

      कोरबा, 12 नवंबर 2026/छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ वर्ष 2026 से कृषक उन्नति योजना के तहत धान उत्पादक किसानों को आदान सहायता राशि देने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?