Ro no D15139/23

संतश्री अशोक तिवारी स्मृति सम्मान से अलंकृत किए जाएंगें प्रो.संजय द्विवेदी

*गोपालगंज (बिहार) में आयोजित ‘सदानीरा महोत्सव’ में होगा सम्मान*


*भोपाल, 13 नवंबर।* प्रख्यात लेखक प्रो.संजय द्विवेदी को राष्ट्रीय चेतना के जागरण संबंधी लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘संतश्री अशोक तिवारी स्मृति सम्मान’ से अलंकृत किए जाने की घोषणा की गयी है। उन्हें यह सम्मान 18 नवंबर को गोपालगंज (बिहार) में आयोजित सदानीरा महोत्सव-2026 में प्रदान किया जाएगा। भारत के इस पहले ग्रामीण लिट्लेचर फेस्टिवल ‘सदानीरा महोत्सव’ का आयोजन हर साल गोपालगंज के करवतही बाजार में आयोजित किया जाता है।
प्रो.संजय द्विवेदी प्रख्यात मीडिया शिक्षाविद् और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने मीडिया शिक्षा, शोध और व्यावहारिक पत्रकारिता-तीनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वे भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के महानिदेशक रहे हैं। इससे पूर्व वे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में प्रभारी कुलपति तथा कुलसचिव जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वे इसी विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में आचार्य और अध्यक्ष हैं। प्रो द्विवेदी ने राष्ट्रबोध और संचार विमर्श से संबंधित विषयों पर 33 पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सर्वेश तिवारी श्रीमुख ने बताया कि सदानीरा महोत्सव साहित्य, संस्कृति, समाज और बौद्धिक चेतना के विविध पक्षों को समर्पित सांस्कृतिक आयोजन है। इसमें इस साल प्रो. द्विवेदी के अलावा फिल्म समीक्षक रमेश अनुपम, लोकगायक मदन राय, कवि सुनील कुमार तंग, बलराम बल्लू को भी सम्मानित किया जाएगा। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में देश भर से 100 से अधिक लेखक, कवि और साहित्यकार भाग लेंगे। महोत्सव में साहित्यिक परिचर्चा, कवि सम्मेलन और संगीत संध्या का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि सदानीरा महोत्सव पूर्वांचल के प्रमुख साहित्यिक आयोजनों में अपनी अलग पहचान बना चुका है और अब इसकी चर्चा देश के विभिन्न हिस्सों में होने लगी है।

  • Related Posts

    एकलव्य विद्यालय पथर्रीडीह के विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का गौरव

      मेहनत, प्रतिभा और संकल्प से चमके एकलव्य के सितारे, राष्ट्रपति भवन तक पहुंची पथर्रीडीह के विद्यार्थियों की उपलब्धि नीट परीक्षा में 13 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता, राधेश्याम का…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान

    जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान *उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की तैयारियां पूरी पर्याप्त बारदाने के साथ किसानों के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?