Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर, बिजली बिल से मिल रही बड़ी राहत

– राजनांदगांव के पन्ना लाल जंघेल का बिजली बिल 5 से 6 हजार रूपए से घटकर लगभग शून्य*

 

*- सोलर पैनल लगाने के लिए मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*

 

राजनांदगांव 13 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए आर्थिक बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया जरिया बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयासों का असर अब घर-घर दिखाई देने लगा है। कभी हर महीने हजारों रूपए बिजली बिल चुकाने वाले परिवार अब अपने घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल से बिजली पैदा कर रहे हैं। इससे न केवल बिजली बिल का बोझ कम हो रहा है, बल्कि परिवारों की बचत भी बढ़ रही है। केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त सब्सिडी ने सोलर पैनल लगवाना आम लोगों के लिए पहले से अधिक आसान बना दिया है।

राजनांदगांव जिले के ममता नगर गुलमोहर कॉलोनी निवासी श्री गजानन जंघेल पिता श्री पन्ना लाल जंघेल का परिवार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिलने वाले लाभ की एक मिसाल है। पहले उनके घर का बिजली बिल हर महीने लगभग 5 हजार से 6 हजार रूपए आता था। बिजली का यह खर्च परिवार के मासिक बजट पर बड़ा बोझ था। लेकिन घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है। अब उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। श्री जंघेल बताते हैं कि इस योजना से उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। पहले बिजली बिल भरने में खर्च होने वाली राशि अब परिवार की दूसरी जरूरतों के काम आ रही है। योजना के तहत उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी मिली है। इसमें केंद्र सरकार के 78 हजार रूपए और छत्तीसगढ़ सरकार के 30 हजार रुपए शामिल हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी है। इससे बिजली के खर्च में बचत होने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य नागरिकों से भी योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। राज्य में योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक परिवारों को इससे जोडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। सोलर पैनल लगाने के लिए मिलने वाली सब्सिडी और बिजली बिल में होने वाली दीर्घकालीन बचत लोगों को इस योजना की ओर आकर्षित कर रही है। राज्य में नवंबर 2026 तक एक लाख से 12 हजार अधिक घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके थे। यह उपलब्धि प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अधिकतम 78 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाती है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पात्र हितग्राहियों को राज्य की निर्धारित शर्तों के अनुसार अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है

  • Related Posts

    अब गांव के पास ही धान बेच सकेंगे महेन्द्र यादव

    *- मनकी में नया धान उपार्जन केन्द्र खुलने से चार गांवों के 631 पंजीकृत किसानों को मिलेगी सुविधा*   *- धान के परिवहन में समय, ईंधन और मेहनत की होगी…

    Read more

    मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश

    *लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा*   *ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी लाने कहा*   *आर.टी.ओ. और एस.पी. कार्यालयों के साथ मिलकर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?