Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी छठ घाट में उगते सूर्य देव को उषा अर्घ्य अर्पित किए

जशपुरनगर 16 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और श्रीमती कौशल्या साय ने सोमवार को छठ महापर्व के अवसर पर जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के छठ घाट में उगते सूर्य देव को उषा अर्घ्य अर्पित करके प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की
   उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
 उन्होंने कहा कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में छठ पर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज बड़े ही सौभाग्य का दिन है कि उन्हें अपने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व के अवसर पर शामिल होने का अवसर मिला है। छठ पूजा लोक आस्था, श्रद्धा और समर्पण का अनुपम पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में छठ व्रती महिलाएं उपस्थित थीं।
छठ महापर्व लोक आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक
छठ पूजा हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र एवं लोक आस्था का महापर्व है। यह पर्व भगवान सूर्यदेव और छठी मैया को समर्पित है। मान्यता है कि इस पर्व में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना और व्रत करने से परिवार में सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना पूर्ण होती है।
चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। दूसरे दिन खरना के अवसर पर व्रती पूरे दिन उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाता है तथा चौथे दिन उगते सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित कर व्रत का समापन किया जाता है।
छठ महापर्व हमें प्रकृति, सूर्य, जल और जीवन के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। यह पर्व पवित्रता, अनुशासन, त्याग, लोक आस्था और पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान

    *राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार*   *कोंडागांव और रायगढ़ के शिल्पकारों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात*   रायपुर, 16 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की शिल्प परंपरा और…

    Read more

    सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ*   *डिजिटल दक्षता से बढ़ेगी शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर और त्वरित सेवाएं*   *एसबीआई…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है