Ro no D15139/23

छठ महापर्व पर कुनकुरीवासियों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 15.50 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन सहित छठ तालाब का होगा कायाकल्प, विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

जशपुरनगर 16 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छठ महापर्व के अवसर पर नगर पंचायत कुनकुरीवासियों को बड़ी सौगात देते हुए लगभग 15 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन निर्माण, छठ तालाब विकास कार्य तथा छठ तालाब रिज्युविनेशन कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुनकुरी में इन विकास कार्यों के पूरा होने से नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। छठ घाट का सौंदर्यीकरण कर इसे आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा। यहां पाथ-वे, बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड, योगा की सुविधा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे नागरिकों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।
नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 01 में 365.03 लाख रुपये की लागत से मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे नगरवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा।
इसी प्रकार 689.61 लाख रुपये की लागत से छठ तालाब का रिजुविनेशन कार्य तथा 517.02 लाख रुपये की लागत से छठ तालाब विकास कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों से छठ तालाब का कायाकल्प होगा और श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह भरत सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान

    *राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार*   *कोंडागांव और रायगढ़ के शिल्पकारों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात*   रायपुर, 16 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की शिल्प परंपरा और…

    Read more

    सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ*   *डिजिटल दक्षता से बढ़ेगी शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर और त्वरित सेवाएं*   *एसबीआई…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है