
कोरबा 16 नवंबर 2026/जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा 19 नवंबर 2026 को पं. जवाहर लाल नेहरू सभागार आईटीआई कोरबा में आयोजित किया जायेगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का उद्वेश्य युवाओं के मध्य पारस्परिक एकीकरण,सांस्कृतिक आदान- प्रदान की भावना को सुदृढ़ करने एवं सांस्कृतिक विधाओं के साथ-साथ ‘विकसित भारत चैलेंज ट्रैक‘ का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तर युवा उत्सव में भाग लेने वाले कलाकार विजेता को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जायेगा।
जिला स्तर का आयोजन जिला मुख्यालय में किया जायेगा,जिसके आयोजन प्रभारी जिला कलेक्टर होंगें तथा नोडल जिला खेल अधिकारी होंगें। प्रतिभागी किसी भी स्तर के प्रतिस्पर्धा हेतु केवल 01 विधा में ही सम्मिलित हो सकेगा अन्य दूसरे विधाओं में नहीं। राज्य स्तर में भारत सरकार द्वारा निर्धारित विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक में चयनित प्रतिभागी/दल राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगें। युवा उत्सव लोकनृत्य में 07 तथा संगतकार सहित 10 प्रतिभागी, लोकगीत में 07 तथा संगतकार सहित 10 प्रतिभागी, चित्रकला में 01, कविता लेखन में 01, नुक्कड़ नाटक में 10, क्रियेटिव यूथ रील चैलेंज में 01, पारंपरिक वेशभूषा में 01, तथा रॉकबैंड में 10 प्रतिभागी प्रत्येक विकासखण्डों से सम्मिलित हो सकेंगें। समस्त विधाओं में कलाकारों की आयु(17 अगस्त 2026 की स्थिति में) 15 से 29 वर्ष के मध्य मान्य होगी किन्तु संगतकार की आयु 40 वर्ष तक मान्य होगी। नृत्य,गायन एवं वादन विधा में इलेक्ट्रानिक वाद्य यंत्र मान्य नहीं होंगें। निर्देशानुसार कलाकारों को अपने साथ स्वयं का वाद्य यंत्र, परिधान श्रृंगार आदि सामग्री लाना होगा। रॉकबैंड की प्रतियोगिता में प्रतिभागी सीधे राज्य स्तर पर अपनी प्रस्तुति दे सकेंगें, किन्तु प्रतिभागी का पंजीयन जिला में होना अनिवार्य होगा। प्रतिभागी को अपना पंजीयन कार्यालीन अवधि में जिला कार्यालय से निर्धारित प्रपत्र प्राप्त कर पंजीयन करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी हेतु प्रतिभागी जिला कार्यालय अथवा मोबाईल नं.-7067747300 या 7999549622 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।









