Ro no D15139/23

जिले के सभी विकासखण्डों में लगेगा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला 18 नवंबर से होगी शुरुआत

जशपुरनगर 16 नवंबर 2026/ संचालनालय आयुष रायपुर के आदेशानुसार जशपुर जिले में विकासखण्डवार निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा।
जिला आयुष अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर की शुरुआत 18 नवंबर 2026 बुधवार को विकासखंड दुलदुला के बाजारडांड पतराटोली से होगी। इसके बाद 19 नवंबर गुरुवार को विकासखण्ड जशपुर के बाजारडांड पोरतेंगा में शिविर लगेगा। 23 नवंबर सोमवार को एक ही दिन दो जगह शिविर आयोजित होगा, विकासखण्ड मनोरा के बाजारडांड घाघरा में और विकासखंड कांसाबेल के बाजारडांड शब्द मुंडा में। 25 नवंबर बुधवार को विकासखंड बगीचा के बाजारडांड सन्ना में, 27 नवंबर शुक्रवार को विकासखंड फरसाबहार के बाजारडांड सराईटोली में और विकासखण्ड पत्थलगांव के बाजारडांड कांडरो में शिविर लगेगा। शिविर का समापन 28 नवंबर शनिवार को विकासखण्ड कुनकुरी के बाजारडांड रायकेरा में होगा।
शिविर में आयुष चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही शिविर में सामान्य रक्त परीक्षण जांच की भी व्यवस्था रहेगी।  जिला आयुष अधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अवश्य उठाएं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान

    *राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार*   *कोंडागांव और रायगढ़ के शिल्पकारों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात*   रायपुर, 16 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की शिल्प परंपरा और…

    Read more

    सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ*   *डिजिटल दक्षता से बढ़ेगी शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर और त्वरित सेवाएं*   *एसबीआई…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है