Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार

 
भनपुरी अग्निकांड में त्वरित कार्रवाई और सामूहिक प्रयास से आग को किया काबू
कलेक्टर से की मुलाकात दिया आभार पत्र
पूरी रात मौके पर डटे रहे  जिला प्रशासन, पुलिस,नगर निगम और फायर ब्रिगेड के अधिकारी-कर्मचारी, बड़े हादसे को टालने में मिली सफलता

रायपुर, 16 नवंबर 2026/ भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में हुई भीषण आगजनी की घटना के दौरान प्रशासन के आग बुझाने में मिली सफलता और बड़ी दुर्धटना से होने से रोकने के लिए छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने सराहना की है। फेडरेशन के अध्यक्ष श्री शंकर बजाज ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से आज उनसे मुलाकात कर संकट की इस घड़ी में प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया । साथ ही आभार पत्र भी दिया।

फेडरेशन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में आगजनी की गंभीर घटना के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्वयं समय देकर जिस तत्परता, संवेदनशीलता और कुशल नेतृत्व के साथ पूरी स्थिति को संभाला, वह सराहनीय है।

फेडरेशन ने कहा है कि पूरी रात शासन-प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड एवं सभी संबंधित टीमों के अथक प्रयासों से एक बड़ा हादसा टल गया। संकट की स्थिति में प्रशासन का समर्पण और मुस्तैदी उद्योग जगत के लिए भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है।

छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री शंकर बजाज ने समस्त औद्योगिक परिवार की ओर से कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं पूरी प्रशासनिक टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिसं नगर निगम और अग्निशमन दल के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर संस्था के श्री शंकर बजाज, श्री राजू कापसे, श्री प्रवीण शर्मा, श्री दिनेश कुमार महेश्वरी, श्री दिलीप पटेल

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान

    *राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार*   *कोंडागांव और रायगढ़ के शिल्पकारों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात*   रायपुर, 16 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की शिल्प परंपरा और…

    Read more

    सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ*   *डिजिटल दक्षता से बढ़ेगी शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर और त्वरित सेवाएं*   *एसबीआई…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है