Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं को मिल रहा 3100 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल ने कठिया, माठ, असौंदा एवं खरोरा में किया धान खरीदी का शुभारंभ

रायपुर, 16 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी का कार्य उत्साहपूर्वक प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल ने रायपुर जिले के कठिया, माठ, असौंदा एवं खरोरा स्थित धान उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस दौरान किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

ग्राम कठिया स्थित धान उपार्जन केंद्र में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की गई। इस अवसर पर टोकन प्राप्त कर चुके किसानों का गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्री अग्रवाल ने किसानों के धान की तौल कराकर खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ कराई। इसी प्रकार माठ, असौंदा एवं खरोरा के धान उपार्जन केंद्रों में भी किसानों की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया।

किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध साय सरकार

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की मेहनत का उचित मूल्य दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपए का लाभ तथा प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत निर्धारित पात्रता एवं पंजीकृत रकबे के आधार पर किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। यदि कोई किसान कम उत्पादन के कारण प्रति एकड़ 21 क्विंटल के स्थान पर 15 क्विंटल धान ही बेच पाता है, तब भी उसे निर्धारित पात्रता के अनुसार पूरी आदान सहायता राशि मिलेगी। इससे कम उत्पादन वाले किसानों को भी आर्थिक संबल प्राप्त होगा।

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था पर विशेष ध्यान

श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त बारदाना, पारदर्शी तौल व्यवस्था, पेयजल, छाया एवं बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में किसानों के सम्मान, आर्थिक समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। कृषक उन्नति योजना जैसी पहल किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

श्री अग्रवाल ने किसानों को धान खरीदी सीजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों की खुशहाली से ही गांव समृद्ध होंगे और समृद्ध गांवों से विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प साकार होगा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान

    *राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार*   *कोंडागांव और रायगढ़ के शिल्पकारों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात*   रायपुर, 16 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की शिल्प परंपरा और…

    Read more

    सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ*   *डिजिटल दक्षता से बढ़ेगी शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर और त्वरित सेवाएं*   *एसबीआई…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है