Ro no D15139/23

 सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

रेलवे स्टेशन के पास चार खाद्य प्रतिष्ठानों का पंजीयन एवं अनुज्ञप्ति निलंबित
अपना जैन होटल में 24 लीटर रंगयुक्त मटर एवं मीठी चटनी कराई गई नष्ट
16 से 30 नवंबर तक चलेगा विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान

रायपुर, 16 नवंबर 2026/ आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा ‘सुरक्षित आहार हमर अधिकार’ थीम के अंतर्गत विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान प्रारंभ किया गया है। नियंत्रक श्री दीपक कुमार अग्रवाल (आईएएस) के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 16 से 30 नवंबर तक संचालित होने वाले इस अभियान के पहले दिन रायपुर रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान अपना जैन होटल में लगभग 20 लीटर रंगयुक्त मटर चटनी एवं 4 लीटर मीठी चटनी नष्ट कराई गई। साथ ही प्रतिष्ठान में पाई गई कमियों के कारण खाद्य पंजीयन 5 दिवस के लिए निलंबित किया गया।

इसी प्रकार श्री न्यू महाराजा राजस्थानी थाली से पकी अरहर दाल का विधिक नमूना लिया गया तथा कमियां पाए जाने पर खाद्य पंजीयन 3 दिवस के लिए निलंबित किया गया। न्यू पधारो सा राजस्थानी थाली का खाद्य पंजीयन भी 3 दिवस के लिए निलंबित किया गया। वहीं राजा राम जलपान गृह में अनियमितताएं पाए जाने पर खाद्य अनुज्ञप्ति 5 दिवस के लिए निलंबित की गई।

कार्रवाई दल में उप संचालक श्रीमती नीलम ठाकुर, अभिहित अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सतीश राज एवं श्री संतोष ध्रुव, नमूना सहायक श्री होरेन्द्र देवांगन तथा वाहन चालक श्री राकेश साहू शामिल रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान

    *राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार*   *कोंडागांव और रायगढ़ के शिल्पकारों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात*   रायपुर, 16 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की शिल्प परंपरा और…

    Read more

    सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ*   *डिजिटल दक्षता से बढ़ेगी शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर और त्वरित सेवाएं*   *एसबीआई…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है