Ro no D15139/23

पशुओं के प्रति क्रूरता न करें, उनके संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी निभाएं छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील

रायपुर, 23 नवंबर 2026। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने प्रदेश के सभी नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं सार्वजनिक निकायों से पशुओं के प्रति मानवीय, करुणामय एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की है। बोर्ड ने कहा है कि पशुओं के प्रति दया और संवेदना रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51(क) के तहत प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह जीवित प्राणियों के प्रति करुणा का भाव रखे। वहीं, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के अंतर्गत पशुओं को अनावश्यक पीड़ा और यातना से बचाने के लिए कानूनी प्रावधान किए गए हैं।

बोर्ड ने पशु संरक्षण के लिए नागरिकों से कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इसमें पशुओं को पीटना, लात मारना, डराना, यातना देना अथवा किसी भी प्रकार से अनावश्यक पीड़ा पहुंचाना प्रतिबंधित है। पशुओं को जानबूझकर चोट पहुंचाना, जहर देना या बेसहारा छोड़ना दंडनीय अपराध है। सभी पशुओं के लिए पर्याप्त एवं उचित भोजन, स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित आश्रय तथा आवश्यक पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। अत्यधिक गर्मी, ठंड और भारी बारिश जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पशुओं की सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाने चाहिए।

बोर्ड ने त्योहारों, शादियों एवं सार्वजनिक समारोहों के दौरान पशु हितैषी व्यवस्थाएं अपनाने पर विशेष जोर दिया है। तेज संगीत, उच्च डेसीबल की ध्वनि, पटाखे और अत्यधिक रोशनी से पशुओं में भय एवं तनाव उत्पन्न होता है। इसलिए ध्वनि प्रदूषण एवं आतिशबाजी से पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए निर्धारित नियमों का पालन किया जाना चाहिए। पशुओं के परिवहन एवं रखरखाव के दौरान भी इस बात का ध्यान रखा जाए कि उन्हें किसी प्रकार का भय, चोट या कष्ट न हो। उनके लिए पर्याप्त स्थान, हवा, पानी और आराम की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

बाढ़, आग, लू, शीतलहर एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए, ताकि उन्हें चोट, निर्जलीकरण और भूखमरी से बचाया जा सके। बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं पशुओं के साथ क्रूरता, गंभीर उपेक्षा या दुर्व्यवहार की घटना दिखाई दे तो तत्काल संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों अथवा मान्यता प्राप्त पशु कल्याण संगठन को इसकी सूचना दें, जिससे नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने सभी नगरीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों, गौशालाओं एवं आम नागरिकों से पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के प्रावधानों का पालन करने तथा पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सह-अस्तित्व की भावना विकसित करने का आग्रह किया है। बोर्ड ने कहा है कि पशु संरक्षण केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। पशुओं के प्रति दया, सम्मान और करुणा का व्यवहार अपनाकर ही एक संवेदनशील एवं जिम्मेदार समाज का निर्माण किया जा सकता है।

  • Related Posts

    श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

      लखनपुर के ग्राम गुमगरा कलां में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/   प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति,…

    Read more

    विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

     ग्राम सभा के अनुमोदन से तैयार होगी प्रत्येक पंचायत की विकास योजना, जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता सीईओ जिला पंचायत ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी