Ro no D15139/23

धान खरीदी केन्द्र में मिल रही बेहतर सुविधाओं से किसान राकेश ध्रुव खुश, सहजता से बेच रहे अपनी उपज

 
ऑनलाइन टोकन से लेकर धान तौल तक की प्रक्रिया हुई आसान, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर, 23 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था किसानों के लिए सुविधाजनक और सुगम बनाई गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, मॉइश्चर मीटर सहित आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी हो रही है।

मंदिर हसौद के किसान श्री राकेश ध्रुव ने बताया कि उन्हें धान बेचने के लिए टोकन कटाने से लेकर उपार्जन केन्द्र तक धान लाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उनका ऑनलाइन टोकन आसानी से कट गया और केन्द्र में धान की तौल भी बिना किसी दिक्कत के संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में पीने के लिए साफ पानी और धान में नमी की जांच के लिए मॉइश्चर मीटर सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

किसान श्री ध्रुव ने धान खरीदी की सरल एवं सुविधाजनक व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित समर्थन मूल्य मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को राहत मिल रही है और वे बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेच पा रहे हैं।

  • Related Posts

    श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

      लखनपुर के ग्राम गुमगरा कलां में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/   प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति,…

    Read more

    विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

     ग्राम सभा के अनुमोदन से तैयार होगी प्रत्येक पंचायत की विकास योजना, जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता सीईओ जिला पंचायत ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी