प्रशिक्षण में 8 स्व सहायता समूहों के सदस्य एवं 3 कृषक सहित कुल 11 हितग्राही लाभान्वित हुए।
प्रशिक्षण में उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों द्वारा हितग्राहियों को मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान मधुमक्खी पालन का महत्व, मधुमक्खी बॉक्स की स्थापना, कॉलोनी का रखरखाव, शहद उत्पादन एवं शहद निकालने की वैज्ञानिक विधि के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही मधुमक्खियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने, मौसम के अनुसार देखभाल तथा रोग एवं कीट प्रबंधन संबंधी जानकारी भी दी गई।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्व सहायता समूहों एवं कृषकों को मधुमक्खी पालन के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है। अधिकारियों ने बताया कि मधुमक्खी पालन कम भूमि में शुरू किया जा सकने वाला लाभकारी व्यवसाय है।
इससे शहद एवं अन्य मधुमक्खी उत्पादों के जरिए अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है। मधुमक्खियों के परागण से फल, सब्जी एवं अन्य फसलों के उत्पादन और गुणवत्ता में भी वृद्धि होती है।
उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों ने समूहों एवं कृषकों को मधुमक्खी पालन को आजीविका के अतिरिक्त साधन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा स्व सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मधुमक्खी कॉलोनी एवं छत्ते पर मिलेगा 2 हजार रुपये अनुदान
राज्य पोषित योजना के अंतर्गत मधुमक्खी कॉलोनी एवं मधुमक्खी छत्ते की कुल इकाई लागत 4,000 रुपये निर्धारित की गई है, जिस पर हितग्राही को 2,000 रुपये का अनुदान देने का प्रावधान है। योजना के माध्यम से कृषकों एवं स्व सहायता समूहों को मधुमक्खी पालन अपनाने के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।
जशपुरनगर 25 नवंबर 2026/ उद्यानिकी विभाग द्वारा राज्य पोषित योजना के तहत जिले में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड बगीचा के ग्राम बहोरा में 23 नवंबर को मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।







