जशपुरनगर 25 नवम्बर 2026/ जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता, अनावश्यक रूप से मारपीट करने, उन्हें कष्ट पहुंचाने तथा पशुओं के अवैध परिवहन जैसे गंभीर विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि पशुओं के प्रति क्रूरता करना एवं उनके साथ अमानवीय व्यवहार करना पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। पशुओं के अवैध परिवहन एवं उनके साथ क्रूरता के मामलों पर प्रभावी रोकथाम के लिए संबंधित विभागों एवं समिति के सदस्यों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में पशुओं के अवैध परिवहन को रोकने, क्रूरता के मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने तथा निराश्रित एवं पीड़ित पशुओं के संरक्षण एवं उचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
समिति द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे पशुओं के प्रति संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार करें तथा पशु क्रूरता अथवा अवैध परिवहन की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग को सूचित करें।
मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण से ग्रामीण स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा 8 स्व सहायता समूहों के सदस्य एवं 3 कृषक हुए लाभान्वित, वैज्ञानिक तकनीकों की दी गई जानकारी
जशपुरनगर 25 नवंबर 2026/ उद्यानिकी विभाग द्वारा राज्य पोषित योजना के तहत जिले में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड बगीचा के ग्राम बहोरा में 23 नवंबर…
Read more






