Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पंच पदों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

 

कोरबा, 25 नवंबर 2026/जिले की पांच जनपद पंचायतों में पंच पदों के रिक्त स्थानों पर निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री कुणाल दुदावत ने रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए हैं। इस संबंध में 23 नवंबर को आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार जनपद पंचायत कोरबा के लिए तहसीलदार श्री बजरंग लाल साहू को रिटर्निंग ऑफिसर और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय राय को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इनका अधिकार क्षेत्र बेला, चचिया, कुकरीचोली और देवपहरी होगा।
जनपद पंचायत करतला के लिए तहसीलदार श्री राहुल पाण्डेय रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वैभव कौशिक सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। इनके अधिकार क्षेत्र में सरगबुंदिया, पचपेड़ी, मदवानी, ढनढनी, उमरेली, महोरा और बुढ़ियापाली शामिल हैं।
जनपद पंचायत कटघोरा में तहसीलदार श्री सूर्यप्रकाश केशकर को रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तरुण कुमार किरण (आईएएस) को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इनका अधिकार क्षेत्र भिलाईबाजार और कटसीरा होगा। जनपद पंचायत पाली के लिए तहसीलदार श्री भूषण सिंह मण्डावी रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलकांत श्रीवास सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। इनका अधिकार क्षेत्र जोरहाडबरी और नेवसा रहेगा।
जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के लिए तहसीलदार श्री विनय कुमार देवांगन को रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री खगेश निर्मलकर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इनका अधिकार क्षेत्र मानिकपुर, लैंगा और सिमगा होगा।
नियुक्त अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की कार्यवाही संपादित कराएंगे।

  • Related Posts

    घटिया चावल वितरण की शिकायत पर जिम्मेदारों के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश डीएमएफ के अप्रारंभ और अपूर्ण कार्यों में आरआरसी वसूली के प्रकरण तैयार करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

     कोरबा, 25 नवंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में पाली विकासखंड की उचित मूल्य दुकानों में घटिया चावल वितरण की शिकायत…

    Read more

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित आज दिनांक तक कुल 12368.40 क्विंटल धान की हुई खरीदी बुधवार को कुल 2959.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी

     कोरबा 25 नवंबर 2026/जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित है। जिले के 60 सहकारी समितियों के 73 धान उपार्जन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू