
कोरबा, 25 नवंबर 2026/कोरबा नगर में सड़क और जल निकासी की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने 5 करोड़ 62 लाख 76 हजार रुपये की लागत के पांच विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी उपस्थित रहीं।
इन कार्यों में बालको मार्ग पर ढेगूरनाला पुल से डीएसपीएम प्लांट के पीछे होते हुए दर्री मुख्य मार्ग के पुल तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण प्रमुख है। इसकी लागत 3 करोड़ 47 लाख 76 हजार रुपये है। सड़क बनने से शहरवासियों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। साथ ही आईटीआई चौक से बुधवारी मार्ग पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।
वार्ड क्रमांक 20 में साकेत भवन से चिकन दुकान तक 1 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से स्टॉर्म वॉटर ड्रेन तथा भवन के पीछे से आश्रम के पीछे तक 15 लाख रुपये की लागत से नाली का निर्माण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल क्रमांक-2 क्षेत्र में आसना बानो के घर से किशोर के घर के सामने स्थित अवधेश किराना स्टोर तक सड़क के दोनों ओर ढलाई एवं नाली निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। पत्थर्रीपारा में बंटी साहू के घर से पुष्पेंद्र साहू के घर तक तथा मंदाकिनी साहू के घर से तालाब तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत हैं।
भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्री चंद्रलोक सिंह, एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र देवांगन एवं श्रीमती ममता यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









